चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के सहारा बने मझगवां युवा मंडल के साथी, कई इलाकों में बांटे भोजन के पैकेट
चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ की विपदा के बीच मझगवां युवा मंडल के साथियों ने आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की। युवा मंडल की टीम द्वारा चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों प्रमोदवन, भरतघाट, आरोग्यधाम, मोहकमगढ़ और पिण्डरा में जाकर जरूरतमंद और प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए, इस राहत कार्य और भोजन वितरण अभियान में मुख्य रूप से अजय सिंह, कान्हा अग्रवाल, के. के. गौतम, रोशन अग्रवाल, शिव कुमार जायसवाल, कल्लू मामा, भानु पटेल, कल्लू पांडेय, शिवा गर्ग, आशु सिंह एवं मझगवां के सभी समाज सेवी साथी उपस्थित रहे और सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।