छतरपुर के चंद्रनगर रेंज के घने जंगल में गड़ा धन खोजने पहुंचे 12 संदिग्धों को टाइगर रिजर्व की टीम ने घेर कर पकड लिया ,मौके से 4 आरोपियों को मेटल डिटेक्टर और खुदाई के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जंगल के अंदर कौन सा खजाना तलाशा जा रहा था?,मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के छतरपुर जिले के चंद्रनगर रेंज का है,मनियागढ़ की पहाड़ी के महादेव घाट के पास घने जंगल में करीब 12 लोगों के पहुंचने की सूचना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली थी,बताया जा रहा है कि सभी संदिग्ध खंडहरों में गड़ा धन खोजने के उद्देश्य से मेटल डिटेक्टर और दूसरे उपकरण लेकर वहां पहुंचे थे।,सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और 4 आरोपियों को पकड़ लिया।,मौके से मेटल डिटेक्टर मशीन समेत कई तरह के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।,मनियागढ़ की पहाड़ी का इतिहास काफी पुराना है, यहां आल्हा-ऊदल के जमाने के किले के अवशेष और खंडहर मौजूद हैं। आशंका है कि उन्हीं खंडहरों में आरोपी गड़ा धन खोजने पहुंचे थे। फिलहाल टाइगर रिजर्व प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर