एकंर -छतरपुर जिला न्यायालय मे जिला अधिवक्ता संघ ने दो अधिवक्ताओं की जिला न्यायालय से सेवाएं समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया है।,मामला लिव-इन रिलेशनशिप और वैवाहिक अनुबंध से जुड़े दस्तावेज तैयार करने का है।अधिवक्ता संघ ने इसकी जानकारी दी।,जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी के खिलाफ एक जूनियर महिला अधिवक्ता ने दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप लगाए थे।इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।,जांच में सामने आया कि इम्तियाज सिद्दीकी और जूनियर महिला अधिवक्ता के बीच लिव-इन में रहने और वैवाहिक अनुबंध से संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए थे।इन दस्तावेजों की नोटरी अधिवक्ता शकुंतला अहिरवार द्वारा की गई थी।,संघ का कहना है कि ये पूरी प्रक्रिया जिला अधिवक्ता संघ की अनुमति के बिना की गई थी और मामला न्यायालय की गरिमा से जुड़ा हुआ है।इसी गंभीरता को देखते हुए संघ की बैठक में दोनों अधिवक्ताओं इम्तियाज सिद्दीकी और शकुंतला अहिरवार की जिला न्यायालय में सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।,संघ ने ये भी साफ किया है कि न्यायालय की गरिमा और अधिवक्ताओं की आचार संहिता से जुड़े मामलों में आगे भी सख्ती बरती जाएगी।,यदि कोई अधिवक्ता शराब के नशे में न्यायालय परिसर में आता है या नशे की हालत में न्यायिक कार्य करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर