छतरपुर खाली कुर्सियां देखकर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया भड़क उठे, मामला खजुराहो का है जहां पर सेवा सेतु अभियान के तहत शासकीय अधिकारियों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया था ,जहां विधायक पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां पर बिल्कुल भी भीड़ नहीं है और मंच से ही विधायक अधिकारियों पर भड़क उठे उन्होंने कहा कि यहाँ से अगर कर्मचारियों को हटा दिया जाए तो इससे ज्यादा भीड़ तो मेरे घर पर लगती है, क्योंकि लोगों को भरोसा है कि उनके पास जाने से उनका काम हो जाएगा ,और यहां आने से उनका काम नहीं होगा, और आप लोग ठीक से काम नहीं कर रहे हो जिसकी वजह से लोग नहीं आए हैं ,उन्होंने मंच से ही बोलते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई है,की उन्हें ठीक से काम करना चाहिए जिससे जनता का विश्वास उन पर ,हो विधायक का फटकार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
Chhatarpur, Chhatarpur | Oct 6, 2026