🚨 बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई 🚨
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
बेगूसराय जिले में रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को शहर स्थित सेल टैक्स कार्यालय में निगरानी की टीम ने छापेमारी कर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही जिले में पिछले छह माह में निगरानी के हत्थे चढ़ने वाले घूसखोरों की संख्या आठ हो गई है। इनमें एक सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर, एक प्रखंड आपूर्ति अधिकारी, तीन लिपिक, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर और दो कथित दलाल शामिल हैं।
निगरानी की लगातार कार्रवाई के बावजूद विभिन्न सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का खेल जारी रहने की बात सामने आ रही है।
#Begusarai #बेगूसराय #Vigilance #निगरानी #Bribe #घूसखोरी #BiharNews #NewsOfBegusarai