बड़वानी में 1501वें जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर सुन्नत मुस्लिम जमाअत व दारुल कज़ात बड़वानी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी और इज्तेमाई निकाह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पाला बाजार से निकले जुलूस में समाजजनों ने तिरंगा थामकर कौमी एकता का संदेश दिया, जिस पर सर्वधर्म समाज ने पुष्पवर्षा की। 14 नवदंपत्तियों का निकाह संपन्न कराकर लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जामा मस्जिद इमाम अब्दुल जब्बार नूरी साहब, विधायक राजन मंडलोई और एसपी पद्मविलोचन शुक्ल शामिल हुए। एसपी शुक्ल ने मंच से समाज को शराब, डीजे और दहेज जैसी बुराइयों से दूर रहने की नेक हिदायत दी। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #EidMiladUnNabi #BarwaniPolice #BarwaniUpdate