महुली थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में रविवार दोपहर सेक्शन पाइप पर बाइक चढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें राहुल पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल को सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया।