आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध रूप से लाभ पहुंचाना शिविर का मुख्य उद्देश्य-अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव
सेवा सेतु अभियान अंतर्गत सरकार आपके द्वार शिविर का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान तहत सरकार आपके द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध रूप से लाभ पहुंचाना है। यह बात अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव ने शनिवार को जनपद पंचायत अशोकनगर द्वारा मानस भवन अशोकनगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सरकार आपके द्वार शिविर को संबोधित करते हुए कही।
शिविर में अध्यक्ष डॉ केपी यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य शासन की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभान्वित होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सेवाभाव के साथ आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाएं।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार आपके द्वार शिविरों का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में किया गया है। इन शिविरों में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण कराया जा रहा है। आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं का लाभ प्रदान कर जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा रहा है।
शिविर में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि सरकार आपके द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन प्रशासन के अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
शिविर में उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। राजस्व विभाग अंतर्गत रामसखी अहिरवार,मंजू रजक तथा महेन्द्र सिंह कुशवाह को बी.पी.एल कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में कुल आवेदन 1002 कुल आवेदन प्राप्त हुए ।
नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
कार्यक्रम में अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम डॉ केपी यादव द्वारा उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
शिविर में अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री आर बी सिन्डोस्कर, एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र सिंह यादव, श्री प्रतापभान सिंह यादव, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
Krishna Pal Singh Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar