Public App Logo
संत रविदास जयंती पर जिले से पंचायत स्तर तक होंगे विविध कार्यक्रम संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर औरंगाबाद जिले में जिला स्तर से लेकर पंचायत एवं टोला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 📍 कलश यात्रा जिला एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मार्ग का पूर्व निर्धारण एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। 📍 संत रविदास शिविर 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में संत रविदास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनसेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर के दिन ही निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। 📍 युवा एवं विद्यार्थियों की सहभागिता इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 📍 व्यापक जनजागरूकता प्रमंडलवार IEC वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विकास मित्रों की सक्रिय भूमिका के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बैठक के उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को संत रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां ससमय पूर्ण करने एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। #SantRavidasJayanti #AurangabadBihar #SantRavidas #जनभागीदारी #जनसेवा #जिला_प्रशासन_औरंगाबाद Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar - Aurangabad News