Public App Logo
Profile Picture

Aurangabad District Administration

@dproaurangabad
3847Followers
1Following
Video 0
Video 1
Video 2
🇮🇳 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान!
माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद के द्वारा गांधी मैदान, औरंगाबाद में ध्वजारोहण। 🇮🇳✨
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रमा_निषाद nis:value=रमा_निषाद nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन (टाउन हॉल), औरंगाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री उपेंद्र पंडित, अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

✨ अम्रपाली प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं डी.ए.वी. दानीबिगहा के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत एवं नृत्य ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

🎼 दानिका संगीत महाविद्यालय, सृजन कला केंद्र सहित अन्य विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया।
🇮🇳 “हर घर तिरंगा” — हर हृदय में राष्ट्रप्रेम, हर घर में तिरंगे का सम्मान।
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघरतिरंगा nis:value=हरघरतिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=azadikaamritmahotsav nis:value=AzadiKaAmritMahotsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देशभक्ति nis:value=देशभक्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रप्रेम nis:value=राष्ट्रप्रेम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयएकता nis:value=राष्ट्रीयएकता nis:enabled=true nis:link/>
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गौरवमय औरंगाबाद!

गांधी मैदान में माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद द्वारा ध्वजारोहण। तिरंगे की शान, परेड का जोश और देशभक्ति का उत्साह—पूरा औरंगाबाद राष्ट्रप्रेम में सराबोर। 🇮🇳✨
जय हिंद! जय भारत!
<nis:link nis:type=tag nis:id=80वां_स्वतंत्रता_दिवस_2026 nis:value=80वां_स्वतंत्रता_दिवस_2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independencedaycelebration nis:value=independencedaycelebration nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जगतपति कुमार के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा शहीद स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया।

शहीदों का बलिदान, राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:value=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जगतपति_कुमार nis:value=जगतपति_कुमार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीदों_को_नमन nis:value=शहीदों_को_नमन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
दानी बिगहा महादलित टोला में वरिष्ठ व्यक्ति ने किया ध्वजारोहण

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा की उपस्थिति में औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा स्थित महादलित टोला, वार्ड संख्या-03 में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महादलित टोला के वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने जिले, राज्य एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से उपस्थित बच्चों एवं बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, प्रतिभा और ऊर्जा ही समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। 
उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से अपने क्षेत्र एवं जिले की प्रगति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने तथा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी को राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनकल्याण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिले को विकास के पथ पर निरंतर आगे ले जाने में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर सदर डीएसएलआर श्री श्वेतांक लाल, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, महादलित टोला के निवासी, बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण 🇮🇳

आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

समारोह की शुरुआत शहीद स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस बल के जवानों द्वारा जिला पदाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा, समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, समाहरणालय के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:value=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा nis:value=तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक- 15 अगस्त 2026 को 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद द्वारा झंडात्तोलन किया। 

इसके पूर्व इस अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद, ज़िला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलीस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
 तत्पश्चात में स्कूली छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान से प्रभारी मंत्री झंडातोलन ने किए।

माननीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सभी वीर सपूतों, महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा हाल के दिनों में मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा एवं जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी ग्राम निवासी 19 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा गांधी मैदान के मंच से औरंगाबाद की जनता को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला सशक्तीकरण, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में 02 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। 14 मॉडल स्कूल चिन्हित किए गए हैं तथा मदनपुर एवं ओबरा प्रखंड में 02 नए डिग्री कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 270 हेक्टेयर वन भूमि पर 2 लाख 93 हजार से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया गया है तथा सरकारी संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच 34,950 पौधों का वितरण किया गया है।

ग्रामीण विकास एवं आवास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25,524 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 16 हजार से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों के निर्माण के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 190 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण किया गया है।

पंचायती राज के अंतर्गत 200 ग्राम पंचायतों में 99 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं। सभी पंचायतों में निर्धारित 30,220 सोलर स्ट्रीट लाइट का शत-प्रतिशत अधिष्ठापन किया जा चुका है तथा पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जा रहा है।

उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है।

भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अभियान बसेरा-02 के तहत जिले को प्राप्त 744 सुयोग्य परिवारों के लक्ष्य के अनुरूप सभी 744 परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।

स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने की दिशा में जिले में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जुलाई माह में टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 05 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया गया है। जिले में 59 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 01 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं।

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ‘आपकी सरकार आपके द्वार-सहयोग शिविर’ में अब तक 13,580 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 13,166 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जिले में 97 प्रतिशत निष्पादन दर प्राप्त हुई है।

अल्पसंख्यक कल्याण के तहत मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 767 छात्राओं को प्रति छात्रा 15 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास तथा विभिन्न आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण के तहत इस वित्तीय वर्ष में अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत 238 पीड़ित व्यक्तियों के बीच 1 करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत 134 आहर, पईन एवं चेकडैम का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिससे 19,831 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 09 योजनाओं का कार्य भी पूर्ण किया गया है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3 लाख 05 हजार लाभुकों को अब ₹400 के स्थान पर ₹1,100 प्रतिमाह की पेंशन प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 204 उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। 6,578 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर संयंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर है। 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। जिले में शहरी क्षेत्रों में 23-24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 22-23 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

शहरी विकास के अंतर्गत 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से नया रामजानकी पार्क AMRUT 2.0 योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 650 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 222 आवास निर्माणाधीन हैं। 07 वार्डों के 3,781 घरों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की गई है।

खेल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देव में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। डीएफसीसीआईएल रेल लाइन संरेखण के तहत विभिन्न स्थानों पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, उद्योग, महिला सशक्तीकरण एवं अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।

समारोह के दौरान माननीया प्रभारी मंत्री ने समय पर एवं ईमानदारी से कर का भुगतान करने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कर का ईमानदार एवं समयबद्ध भुगतान सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला, राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और इसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँचाया जाएगा। अंत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा सरकारी भूमि पर घर बनाकर रह रहे भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का लाभ प्रदान किया गया। मंच से 11 भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान किया गया। वहीं, पूरे जिले में 200 से अधिक भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा निर्गत/प्रदान किया गया।

माननीया प्रभारी मंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले सशस्त्र बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट एवं गाइड दल के नेतृत्वकर्ताओं को अनुशासित एवं जोशपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नॉन-कॉरपोरेट व्यवसायियों को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः अभिषेक ऑटो, श्री गोपाल सेल्स एवं न्यू कुमार हर्ष को नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

— इस अवसर पर अपर औरंगाबाद सांसद माननीय अभय कुमार सिन्हा, माननीय विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा लोक शिकायत श्री जयप्रकाश नारायण, अपार समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव एवं श्रीमती बेबी प्रिया, जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी, जिला के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15thaugust nis:value=15thaugust nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा समाहरणालय परिसर, औरंगाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ध्वजारोहण nis:value=ध्वजारोहण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर औरंगाबाद में भव्य समारोह 🇮🇳

आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान, औरंगाबाद में माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इससे पूर्व माननीया प्रभारी मंत्री श्रीमती रमा निषाद, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात परेड द्वारा सलामी दी गई। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

🇮🇳 वीर शहीदों को नमन
माननीया प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सपूतों, महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा एवं औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी ग्राम निवासी 19 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

🎙️ जिले की विकास यात्रा की उपलब्धियां
गांधी मैदान से जिलेवासियों को संबोधित करते हुए माननीया प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, विद्युत आपूर्ति, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

📚 शिक्षा • 02 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास एवं 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित।
• 14 मॉडल स्कूल चिन्हित।
• मदनपुर एवं ओबरा में 02 नए डिग्री कॉलेज प्रारंभ।
🌱 पर्यावरण संरक्षण • 270 हेक्टेयर वन भूमि पर 2 लाख 93 हजार से अधिक पौधों का वृक्षारोपण।
• 34,950 पौधों का सरकारी संस्थानों एवं आम नागरिकों के बीच वितरण।

🏠 ग्रामीण विकास एवं आवास • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 25,524 आवास स्वीकृत।
• 16 हजार से अधिक आवास पूर्ण।
• ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 190 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण।
🏘️ पंचायती राज • 200 ग्राम पंचायतों में 99 पंचायत सरकार भवन पूर्ण।
• निर्धारित 30,220 सोलर स्ट्रीट लाइट का शत-प्रतिशत अधिष्ठापन।
• पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण की कार्रवाई जारी।

🌾 कृषि एवं सिंचाई • ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम के तहत 134 आहर, पईन एवं चेकडैम पूर्ण।
• 19,831 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने की संभावना।
• जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 09 योजनाएं पूर्ण।

🏥 स्वास्थ्य • जुलाई माह में टेलीमेडिसिन सेवा में औरंगाबाद जिला राज्य में प्रथम।
• टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 05 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग।
• मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 28 बच्चों का निःशुल्क हृदय ऑपरेशन।
• 59 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं 01 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रारंभ।

🤝 आपकी सरकार, आपके द्वार—सहयोग शिविर • अब तक 13,580 आवेदन प्राप्त।
• 13,166 आवेदनों का निष्पादन।
• 97 प्रतिशत निष्पादन दर प्राप्त।

👩‍💼 महिला सशक्तीकरण एवं रोजगार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना एवं जीविका के माध्यम से लोगों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ा जा रहा है।

🏡 भूमिहीन परिवारों को भूमि ‘अभियान बसेरा-02’ के तहत 744 सुयोग्य परिवारों के लक्ष्य के अनुरूप सभी 744 परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से 11 भूमिहीन लाभुकों को भूमि बंदोबस्ती का पर्चा प्रदान किया गया तथा पूरे जिले में 200 से अधिक भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा निर्गत/प्रदान किया गया।

💰 सामाजिक सुरक्षा विभिन्न पेंशन योजनाओं के 3 लाख 05 हजार लाभुकों को ₹400 के स्थान पर ₹1,100 प्रतिमाह पेंशन DBT के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
⚡ ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 204 उपभोक्ता लाभान्वित।
• 6,578 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क सोलर संयंत्र लगाने का कार्य प्रगति पर।
• 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान का लाभ।
• शहरी क्षेत्रों में 23–24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 22–23 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित।

🏙️ शहरी विकास • ₹2.55 करोड़ की लागत से नया रामजानकी पार्क AMRUT 2.0 के तहत स्वीकृत।
• प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 650 आवास पूर्ण एवं 222 निर्माणाधीन।

• 07 वार्डों के 3,781 घरों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित।
🏅 परेड दलों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड में भाग लेने वाले सशस्त्र बल, बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट एवं गाइड दल के नेतृत्वकर्ताओं को उत्कृष्ट एवं अनुशासित प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

🏆 भामाशाह सम्मान वाणिज्य कर विभाग द्वारा कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नॉन-कॉरपोरेट व्यवसायियों को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त अभिषेक ऑटो, श्री गोपाल सेल्स एवं न्यू कुमार हर्ष को नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

माननीया प्रभारी मंत्री ने समय पर एवं ईमानदारी से कर का भुगतान करने वाले सभी करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर का ईमानदार एवं समयबद्ध भुगतान सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिला राज्य सरकार की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति कर रहा है तथा विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
समारोह में माननीय सांसद श्री अभय कुमार सिन्हा, माननीय विधान पार्षद श्री दिलीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा, जिले के वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=Aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:value=80वां_स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरघर_तिरंगा nis:value=हरघर_तिरंगा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकसित_औरंगाबाद nis:value=विकसित_औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/>
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🎶 स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरंगाबाद नगर भवन में कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर रहे हैं। 🇮🇳✨
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सांस्कृतिक_कार्यक्रम nis:value=सांस्कृतिक_कार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन_औरंगाबाद nis:value=जिला_प्रशासन_औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/>
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🔴🇮🇳 फेसबुक LIVE | स्वतंत्रता दिवस समारोह
सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हैं।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झंडोत्तोलन nis:value=झंडोत्तोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जय_हिंद nis:value=जय_हिंद nis:enabled=true nis:link/>
🔴🇮🇳 फेसबुक LIVE | स्वतंत्रता दिवस समारोह
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) द्वारा समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हैं।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झंडोत्तोलन nis:value=झंडोत्तोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयहिंदसेना nis:value=जयहिंदसेना nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 🔴 फेसबुक LIVE | स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

ऐतिहासिक गांधी मैदान, औरंगाबाद से स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण।

माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हैं।

🇮🇳 आइए, LIVE जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस समारोह के गौरवपूर्ण क्षणों के साक्षी बनें।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
स्वतंत्रता दिवस झंडोत्तोलन “गाँधी मैदान औरंगाबाद” 🇮🇳 
.
.
.
.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15august nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reels nis:value=reels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा औरंगाबाद 

80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर गांधी मैदान, औरंगाबाद में आयोजित मुख्य समारोह में माननीय पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री औरंगाबाद जिला श्रीमती रमा निषाद द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा, माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पूर्व माननीय प्रभारी मंत्री एवं जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया। अनुशासित कदमताल, तिरंगे को सलामी और राष्ट्रप्रेम के उत्साह से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति की भावना से सराबोर दिखा। 🇮🇳✨

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=80वां_स्वतंत्रता_दिवस_2026 nis:value=80वां_स्वतंत्रता_दिवस_2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aurangabad nis:value=aurangabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ध्वजारोहण nis:value=ध्वजारोहण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=तिरंगा_हमारी_शान nis:value=तिरंगा_हमारी_शान nis:enabled=true nis:link/>  
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
🔴🇮🇳 फेसबुक LIVE | स्वतंत्रता दिवस समारोह
उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद कुमारी अनुपम सिंह द्वारा विकास भवन परिसर में झंडोत्तोलन किया जा रहा है।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित हैं।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झंडोत्तोलन nis:value=झंडोत्तोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जयहिंदी nis:value=जयहिंदी nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह | 15 अगस्त 2026 🇮🇳

गाँधी मैदान, औरंगाबाद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

आइए, राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ इस गौरवपूर्ण पर्व में सहभागी बनें। 🇮🇳
जय हिन्द! वन्दे मातरम्!
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त2026 nis:value=15अगस्त2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=औरंगाबाद nis:value=औरंगाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=झण्डोत्तोलन nis:value=झण्डोत्तोलन nis:enabled=true nis:link/>
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar