Public App Logo
📚 विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान अब और आसान! माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज 17 अगस्त 2026 को सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। 📌 विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं— 🔹 वास्तविक (Bona fide) विद्यार्थी अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज कर सकेंगे। 🔹 कक्षा संचालन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में विलंब जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी। 🔹 अनधिकृत शुल्क, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने एवं प्रयोगशाला से संबंधित समस्याएं भी दर्ज की जा सकेंगी। 🔹 शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विद्यार्थी अपने सुझाव भी दे सकेंगे। 🔹 शिकायतों का नियमानुसार 30 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। 🔹 त्वरित निष्पादन के लिए L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं। 🏫 विद्यार्थी सहयोग शिविर प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा। ➡️ प्रथम शिविर: 25 अगस्त 2026 ➡️ शिविर स्थल पर कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट सुविधा युक्त कियोस्क उपलब्ध रहेगा। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 📲 शिकायत/सुझाव दर्ज करें: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल जिला प्रशासन, औरंगाबाद की अपील: सभी विद्यार्थी इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। #विद्यार्थी_सहयोग_पोर्टल #विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #शिक्षा #बिहार #औरंगाबाद #StudentSupport Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar - Aurangabad News