खंडवा, मध्य प्रदेश। आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान एक व्यक्ति ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। शख्स कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया और आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे जुड़ी परेशानियों को लेकर लोगों में चिंता है। कुत्ते का रूप धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
.
.
.
.
#Khandwa #MadhyaPradesh #StrayDogs #DogMenace #KhandwaNews
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2026