खेसराहा थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव निवासी 10 वर्षीय अर्पित पुत्र आशीष रिश्तेदारी में अपने मामा के घर खलीलाबाद आया था। वह छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी कहासुनी के दौरान एक बच्चे ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।