Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, भोपाल में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में सहभागिता #HarGharTiranga

34 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

24 वर्षीय ब्रेन-डेड अंगदाता ने दिया तीन मरीजों को जीवन का अमूल्य उपहार

मानवता, करुणा और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए बैतूल निवासी - 24 वर्षीय, सुनील बोसमाकर के परिजनों ने उनके दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बाद अंगदान का महान निर्णय लिया। सुनील स्वयं जीवन की जंग नहीं जीत सके, लेकिन उनके परिजनों ने उनके अंगों के माध्यम से अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवन का अनमोल उपहार देने का साहसिक निर्णय लिया।

     सड़क दुर्घटना के बाद सुनील को एम्स भोपाल लाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें ब्रेन-डेड घोषित किया गया। इस अत्यंत दुःखद और भावुक क्षण में उनके परिवार ने असाधारण साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अंगदान की सहमति प्रदान की।

         आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समन्वय के बाद सुनील का लिवर तथा दोनों किडनी सफलतापूर्वक निकाली गईं। इनमें से लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में किया गया, जबकि दूसरी किडनी प्रत्यारोपण हेतु बंसल अस्पताल, भोपाल को आवंटित की गई।

     दूसरी किडनी को निर्धारित समय सीमा में सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्स भोपाल से बंसल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस, यातायात विभाग, चिकित्सा दल एवं दोनों अस्पतालों के समन्वित प्रयासों से अंग को सुरक्षित एवं शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

     यह एम्स भोपाल में ब्रेन-डेड डोनर से किया गया चौथा सफल अंगदान है। यह उपलब्धि संस्थान की मृतक अंगदाता से अंग प्रत्यारोपण की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को दर्शाती है।

        यह अंगदान केवल एक चिकित्सकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और मानवता की एक भावपूर्ण कहानी है। जिस समय सुनील का परिवार अपार दुःख से गुजर रहा था, उस समय उनके अंगदान के निर्णय ने कई परिवारों में नई आशा और जीवन की नई किरण जगाई।

     एम्स भोपाल ने सुनील के परिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके इस निःस्वार्थ एवं साहसपूर्ण निर्णय को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया। उनके इस महान कार्य ने एक अपार व्यक्तिगत त्रासदी को जीवन की विरासत में बदल दिया है।

   सुनील आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए अंगों के माध्यम से उनका जीवन और उनकी विरासत कई अन्य जिंदगियों में हमेशा जीवित रहेगी।

     एम्स भोपाल समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और अंगदान का संकल्प लें। एक छोटा-सा निर्णय कई जिंदगियों को बचा सकता है और किसी परिवार के दुःख को आशा में बदल सकता है।

CM Madhya Pradesh 
AIIMS Bhopal 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Bhopal

24 वर्षीय ब्रेन-डेड अंगदाता ने दिया तीन मरीजों को जीवन का अमूल्य उपहार मानवता, करुणा और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए बैतूल निवासी - 24 वर्षीय, सुनील बोसमाकर के परिजनों ने उनके दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बाद अंगदान का महान निर्णय लिया। सुनील स्वयं जीवन की जंग नहीं जीत सके, लेकिन उनके परिजनों ने उनके अंगों के माध्यम से अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवन का अनमोल उपहार देने का साहसिक निर्णय लिया। सड़क दुर्घटना के बाद सुनील को एम्स भोपाल लाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें ब्रेन-डेड घोषित किया गया। इस अत्यंत दुःखद और भावुक क्षण में उनके परिवार ने असाधारण साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अंगदान की सहमति प्रदान की। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समन्वय के बाद सुनील का लिवर तथा दोनों किडनी सफलतापूर्वक निकाली गईं। इनमें से लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में किया गया, जबकि दूसरी किडनी प्रत्यारोपण हेतु बंसल अस्पताल, भोपाल को आवंटित की गई। दूसरी किडनी को निर्धारित समय सीमा में सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्स भोपाल से बंसल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस, यातायात विभाग, चिकित्सा दल एवं दोनों अस्पतालों के समन्वित प्रयासों से अंग को सुरक्षित एवं शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचाया गया। यह एम्स भोपाल में ब्रेन-डेड डोनर से किया गया चौथा सफल अंगदान है। यह उपलब्धि संस्थान की मृतक अंगदाता से अंग प्रत्यारोपण की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को दर्शाती है। यह अंगदान केवल एक चिकित्सकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और मानवता की एक भावपूर्ण कहानी है। जिस समय सुनील का परिवार अपार दुःख से गुजर रहा था, उस समय उनके अंगदान के निर्णय ने कई परिवारों में नई आशा और जीवन की नई किरण जगाई। एम्स भोपाल ने सुनील के परिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके इस निःस्वार्थ एवं साहसपूर्ण निर्णय को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया। उनके इस महान कार्य ने एक अपार व्यक्तिगत त्रासदी को जीवन की विरासत में बदल दिया है। सुनील आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए अंगों के माध्यम से उनका जीवन और उनकी विरासत कई अन्य जिंदगियों में हमेशा जीवित रहेगी। एम्स भोपाल समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और अंगदान का संकल्प लें। एक छोटा-सा निर्णय कई जिंदगियों को बचा सकता है और किसी परिवार के दुःख को आशा में बदल सकता है। CM Madhya Pradesh AIIMS Bhopal Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों का स्मरण किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#IndependenceDay #भोपाल #15August 
#IndependenceDay2026

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों का स्मरण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #IndependenceDay #भोपाल #15August #IndependenceDay2026

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के मुगालिया हाट शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के नागरिक हुए लाभान्वित

जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान की अवधारणा को साकार कर रहा जनविश्वास अभियान : विधायक श्री Vishnu Khatri 

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय-सीमा में हो रहा निराकरण : संभागायुक्त श्री  शर्मा 

ग्रामीण बेटियों की उच्च शिक्षा और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता:कलेक्टर श्री मिश्रा

ई-बस से मुगालिया हाट पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, दिया हरित ऊर्जा का संदेश

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुगालिया हाट में द्वितीय वृहद जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फंदा विकासखंड की 30 ग्राम पंचायतों के हजारों नागरिकों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

   शिविर में शामिल होने के लिए संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, डीआईजी देहात श्री राजेश सिंह चंदेल, एसपी देहात श्री पंकज पांडे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी भोपाल कलेक्ट्रेट से ई-बस द्वारा मुगालिया हाट पहुँचे। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया।

*शासकीय संस्थाओं और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

   शिविर से पहले अधिकारियों ने मुगालिया हाट स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और शासकीय उचित मूल्य दुकान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शाला परिसर की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, आंगनवाड़ी में पोषण व्यवस्था, दुग्ध संकलन तथा राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित नल-जल योजनाओं और पेयजल आपूर्ति की प्रगति की भी समीक्षा की तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ : विधायक श्री खत्री*

विधायक श्री विष्णु खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान की अवधारणा को साकार कर रहा  है ।जनविश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

उन्होंने कहा कि बैरसिया क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के साथ कॉलेज की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना संबंधी मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के शीघ्र क्रियान्वयन तथा सोलर प्लांट और नल-जल योजना से क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों का भी उल्लेख किया।

*शासकीय विद्यालयों में बनेंगे रीडिंग रूम*

संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं एवं प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य है। इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना करते हुए अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘GYAN’ विजन के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कक्षा 12वीं में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशबू ने अध्ययन स्थल की आवश्यकता बताई। इस पर संभागायुक्त श्री शर्मा ने शासकीय विद्यालयों का शाम के समय ‘रीडिंग रूम’ और पुस्तकालय के रूप में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*साइबर ठगी से सतर्क रहें ग्रामीण*

डीआईजी देहात श्री राजेश सिंह चंदेल ने ग्रामीणों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अज्ञात वीडियो कॉल स्वीकार न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आम नागरिकों के मन में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन स्वयं नागरिकों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

*प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होंगे शिविर*

       जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने बताया कि 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें ई-केवाईसी, बैंकिंग समस्या, डीबीटी, समग्र आईडी अपडेशन और आधार पंजीयन के लिए विशेष स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

  कार्यक्रम में सरपंच श्री धर्मेन्द्र मारण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत की उपलब्धियों और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर 3.5 लाख रुपये का कर-संग्रह करने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ‘टैक्स सखी’ सपना कुशवाहा की उपलब्धि की सराहना की गई। ‘उद्यम संवाद’ के अंतर्गत आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #bhopal

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के मुगालिया हाट शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के नागरिक हुए लाभान्वित जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान की अवधारणा को साकार कर रहा जनविश्वास अभियान : विधायक श्री Vishnu Khatri सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय-सीमा में हो रहा निराकरण : संभागायुक्त श्री शर्मा ग्रामीण बेटियों की उच्च शिक्षा और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता:कलेक्टर श्री मिश्रा ई-बस से मुगालिया हाट पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, दिया हरित ऊर्जा का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को बैरसिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुगालिया हाट में द्वितीय वृहद जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फंदा विकासखंड की 30 ग्राम पंचायतों के हजारों नागरिकों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में शामिल होने के लिए संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, डीआईजी देहात श्री राजेश सिंह चंदेल, एसपी देहात श्री पंकज पांडे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी भोपाल कलेक्ट्रेट से ई-बस द्वारा मुगालिया हाट पहुँचे। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया। *शासकीय संस्थाओं और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण* शिविर से पहले अधिकारियों ने मुगालिया हाट स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और शासकीय उचित मूल्य दुकान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान शाला परिसर की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, आंगनवाड़ी में पोषण व्यवस्था, दुग्ध संकलन तथा राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित नल-जल योजनाओं और पेयजल आपूर्ति की प्रगति की भी समीक्षा की तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। *अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ : विधायक श्री खत्री* विधायक श्री विष्णु खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान की अवधारणा को साकार कर रहा है ।जनविश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर त्वरित निराकरण करने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि बैरसिया क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन के साथ कॉलेज की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना संबंधी मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के शीघ्र क्रियान्वयन तथा सोलर प्लांट और नल-जल योजना से क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों का भी उल्लेख किया। *शासकीय विद्यालयों में बनेंगे रीडिंग रूम* संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं एवं प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य है। इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना करते हुए अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘GYAN’ विजन के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कक्षा 12वीं में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा खुशबू ने अध्ययन स्थल की आवश्यकता बताई। इस पर संभागायुक्त श्री शर्मा ने शासकीय विद्यालयों का शाम के समय ‘रीडिंग रूम’ और पुस्तकालय के रूप में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *साइबर ठगी से सतर्क रहें ग्रामीण* डीआईजी देहात श्री राजेश सिंह चंदेल ने ग्रामीणों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अज्ञात वीडियो कॉल स्वीकार न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आम नागरिकों के मन में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन स्वयं नागरिकों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। *प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होंगे शिविर* जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने बताया कि 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें ई-केवाईसी, बैंकिंग समस्या, डीबीटी, समग्र आईडी अपडेशन और आधार पंजीयन के लिए विशेष स्टॉल लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सरपंच श्री धर्मेन्द्र मारण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत की उपलब्धियों और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर 3.5 लाख रुपये का कर-संग्रह करने पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित ‘टैक्स सखी’ सपना कुशवाहा की उपलब्धि की सराहना की गई। ‘उद्यम संवाद’ के अंतर्गत आचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के मुगालिया हाट शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के नागरिक हुए लाभान्वित

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Bhopal

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के मुगालिया हाट शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के नागरिक हुए लाभान्वित CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026