खलीलाबाद: पाटीदारों पर नाबालिग बेटियों से अभद्रता का आरोप, महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही पाटीदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते 4 अगस्त की शाम उसके शौच के लिए बाहर जाने पर आरोपित घर में घुस गए और उसकी नाबालिग बेटियों से अभद्रता की। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।