जमुई स्टेडियम में बुधवार 3 बजे फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान डॉ. भीमराव अंबेदकर आवासीय विद्यालय के 15 वर्षीय छात्र हेमलाल के बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। सदर अस्पताल में एक्स-रे के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद ने C-ARM तकनीक की सहायता से करीब तीन घंटे में कम चीरा लगाकर दोनों हड्डियों क़ा ऑपरेशन सफल रहा।