जमुई में “पुलिस दीदी” का सघन गश्ती अभियान जारी
जमुई: जिलेभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर “पुलिस दीदी” टीम का सघन गश्ती एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
29 सितंबर 2026 को टीम ने विद्यालयों के आसपास गश्ती कर संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें आत्मसुरक्षा, सुरक्षा संबंधी सावधानियों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस दीदी टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
पुलिस की अपील: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करें।
#Jamui #PoliceDidi #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 29, 2026