गांव चांग में ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ
गांव के समग्र विकास पर हुई विस्तार से चर्चा
- डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभाएं
- पेयजल, स्वच्छता, ग्राम पंचायत विकास योजना, बाल विवाह मुक्त गांव और सरकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
भिवानी, 02 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया हुआ। ग्राम सभाओं में गांवों के समग्र विकास की तस्वीर खींची गई। गांवों में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, ग्राम पंचायत विकास योजना, गांव को बाल विवाह मुक्त करना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर होगी विस्तार से चर्चा की गई। चांग महाग्राम पंचायत में डीडीपीओ सोमबीर कादयान पहुंचे, वहीं
बड़सी गुजरान व बड़सी जाटान में रविंद्र दलाल पहुंचे।
गांव चांग में जिला विकास एवं पंचायत
अधिकारी सोमवीर कादयान ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गांव की सरपंच सुदेश रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने गांव में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ग्राम सभा में गांव में गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से जुड़े कार्य तथा जलभराव अथवा जल निकासी से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की गई। इसके साथ साथ जल अर्पण अभियान के तहत जल जीवन मिशन के सहयोग से गांव में पेयजल आपूर्ति तथा हर घर जल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही गांव में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंच, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय, अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व गांव के गणमान्य लोगों के साथ स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष ग्राम सभा में गांव के समग्र विकास के लिए वीबीजीरामजी योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य करवाना, गांव बाल विवाह से पूर्णरूप से मुक्त करने पर ग्रामीणों ने विस्तार से चर्चा की।
डीडीपीओ ने कहा कि विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना रहा।