Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
rchauhan009
हिंदुस्तानी कैप्टन को ह्रदय से मेरा सैल्यूट : पीएम मोदी प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के वीर सपूत कैप्टन Smit Machchhar जी से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 2, 2026
MORE NEWS
भिवानी: कार-ट्रक एक्सीडेंट में 2 की मौत 3 घायल #bhiwani #viral #accident #crime #death
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
जिला पुलिस भिवानी का साईबर जागरूकता अभियान लगातार जारी, “गोल्डन ऑवर” में साईबर ठगी की तुरंत शिकायत करने का दिया संदेश *“STOP–THINK–TAKE ACTION” थीम के तहत विद्यार्थियों, आम नागरिकों, व्यापारियों एवं विभिन्न वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जा रहा जागरूक।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साईबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cybersecurity Awareness Month) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा पूरे माह विभिन्न स्थानों पर साईबर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार तथा आम नागरिकों एवं व्यापारियों को साईबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। अभियान की थीम “STOP–THINK–TAKE ACTION” रखी गई है। अभियान के तहत नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, UPI एवं बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, फिशिंग, OTP/KYC फ्रॉड, फर्जी पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करना, QR कोड स्कैम, मालिशियस APK तथा अन्य साइबर अपराधों के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। *“गोल्डन ऑवर” में तुरंत शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण* अभियान के दूसरे दिन निर्धारित विषय “Golden Hour in Cyber Fraud” के तहत थाना साईबर क्राइम भिवानी के विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ दृष्टि अकैडमी भिवानी में विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि साईबर ठगी होने के बाद शुरुआती समय को “गोल्डन ऑवर” कहा जाता है। इस दौरान पीड़ित द्वारा बिना किसी देरी के साईबर क्राईम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम के जिस बैंक खाते या डिजिटल माध्यम में पहुंचने की जानकारी मिलती है, वहां संबंधित बैंकिंग/वित्तीय संस्थाओं एवं साइबर पुलिस द्वारा उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार राशि को आगे ट्रांसफर होने से रोकने, खाते पर होल्ड/लियन लगाने तथा धनराशि के ट्रेल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इससे ठगी की रकम को आगे कई खातों में स्थानांतरित होने से रोकने की संभावना बढ़ती है और पीड़ित की राशि की रिकवरी के प्रयास अधिक प्रभावी हो सकते हैं। पुलिस टीम द्वारा यह भी समझाया गया कि जितनी जल्दी शिकायत प्राप्त होगी, उतनी ही जल्दी संबंधित बैंक, पेमेंट प्लेटफॉर्म और पुलिस के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इसलिए साईबर फ्रॉड होने पर शर्म या डर के कारण चुप न बैठें और किसी भी हालत में देरी न करें। तुरंत 1930 पर कॉल करें। पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को यह भी बताया गया कि साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्य सुरक्षित रखें, जैसे ठगी करने वाले मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप चैट, स्क्रीनशॉट, बैंक खाते/UPI ID, ट्रांजेक्शन आईडी, बैंक स्टेटमेंट, कॉल डिटेल तथा संदिग्ध लिंक आदि। ये विवरण साईबर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने और मामले की जांच में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर सकते हैं। *साईबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील* जिला पुलिस भिवानी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, PIN, CVV, बैंक संबंधी जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी के कहने पर कोई APK या रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन इंस्टॉल न करें। फर्जी पुलिस अधिकारी, सरकारी अधिकारी या बैंक अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करें। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, IPS के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के दौरान साईबर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को साईबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला पुलिस भिवानी की अपील: “साईबर ठगी होते ही समय बर्बाद न करें—1930 पर तुरंत शिकायत करें। गोल्डन ऑवर में आपकी त्वरित कार्रवाई आपकी रकम को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।” पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
जितने भी कोर्स हो हम करवाएगी महिलाओं को आगे भी लेकर जाना है?
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
भिवानी में नरहड़ पीर से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर में महिला और 5 साल के बच्चे की मौत
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
भिवानी में नरहड़ पीर से लौटते समय भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर में महिला और 5 साल के बच्चे की मौत #भिवानी #viralvideo #roadaccident #police #DSP
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
गांधी और शास्त्री के जीवन से सत्य, सेवा और कर्तव्य की प्रेरणा लें : परमसंत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज दिनोद। 02.10.2026।। आज का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे दो महापुरुषों को नमन करने का दिन है। दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन से भारत के जनमानस के सामने उच्च संस्कारों की मिसाल प्रस्तुत की। महात्मा गांधी जीवन-शुचिता और सत्य के प्रतीक हैं, जबकि लाल बहादुर शास्त्री कर्तव्य, सादगी और ईमानदारी के। उनके जीवन का अनुसरण करके हम सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों गुणों को अपने जीवन में अपना सकते हैं। यह विचार परमसंत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने दिनोद गांव स्थित राधास्वामी आश्रम में सत्संग के दौरान व्यक्त किए।उन्होंने साध संगत को आध्यात्मिक वचनों से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए गुरु महाराज जी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन त्याग, समर्पण, दया, प्रेम और अहिंसा का साक्षात उदाहरण है। गांधी जी इंसान के दर्द को आत्मानुभूति से समझते थे। यही कारण था कि भारत की गरीब और वस्त्रहीन जनता को देखकर उन्होंने स्वयं भी न्यूनतम वस्त्रों में रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के योगदान के बिना भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कल्पना अधूरी है। लाल बहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी अपने आदर्शों और कर्मों के बल पर उच्च पद प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के सामने आदर्श स्थापित कर सकता है। शास्त्री जी ने पद को प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का दायित्व माना।गुरु महाराज जी ने कहा कि सत्संग केवल किसी आयोजन में बैठने का नाम नहीं है, बल्कि सत्य की संगति का नाम है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, दया और त्याग को अपने जीवन की करणी बनाया, वहीं शास्त्री जी ने ईमानदारी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा को अपने आचरण में उतारा। इसलिए इन दोनों महापुरुषों का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा आध्यात्मिक जीवन केवल वचनों तक सीमित नहीं होता, बल्कि हमारी करणी, कर्म, व्यवहार और दूसरों के प्रति दया-प्रेम में दिखाई देता है।उन्होंने कहा कि मानव जीवन तभी सार्थक बनता है जब हमारे कर्मों में सत्य हो, व्यवहार में प्रेम हो, हृदय में दया हो और जीवन में सेवा की भावना हो। श्रद्धा केवल माथा टेकने तक सीमित न रहे, बल्कि वह हमारे आचरण में दिखाई दे। गांधी और शास्त्री जी का जीवन हमें यही प्रेरणा देता है कि हम अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाएं, जरूरतमंद की सहायता करें, किसी के प्रति द्वेष न रखें और समाज के हित में अपना योगदान दें। जब तक यह सृष्टि रहेगी, तब तक ये दोनों महापुरुष अपने आदर्शों के कारण पूज्य रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को सत्य, सेवा, त्याग, सादगी और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देते रहेंगे।गुरु महाराज जी ने साध संगत से आह्वान किया कि महापुरुषों को केवल स्मरण करने के बजाय उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। हम अपने पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखेंगे, जल का संरक्षण करेंगे, प्रकृति की रक्षा करेंगे, माता-पिता की सेवा करेंगे, बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान करेंगे, बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देंगे तथा सत्य और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। यही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और मानव जीवन की सार्थकता है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2026
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, सत्य और धर्म का मार्ग अपनाने का संदेश देती है भागवत कथा : साध्वी करूणा गिरी महाराज भिवानी, 01 अक्तूबर : स्थानीय दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पावन प्रसंग सुनाया गया। यह सात दिवसीय दिव्य कथा 4 अक्तूबर तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा व्यास श्रीश्री 1008 साध्वी करूणा गिरी महाराज के मुखारविंद से बह रही ज्ञानगंगा में गोता लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। कथा के चौथे दिन जैसे ही साध्वी करूणा गिरी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन शुरू किया, पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर महंत चरणदास महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अपने प्रवचनों में साध्वी करूणा गिरी महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म, अत्याचार और असुरक्षा बढ़ती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, सत्य और धर्म का मार्ग कभी नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मकता एवं शांति का संचार होता है। कथा के सफल आयोजन में हुकमपुरिया परिवार का विशेष योगदान है। मुख्य आयोजक राजेंद्र अग्रवाल एवं दिनेश अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए इस कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 4 अक्तूबर तक चलने वाली इस अमर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर रामदेव तायल, अधिवक्ता सुरेंद्र जैन, विजय किशन धारेडू, सुभाष जैन, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विनोद श्योराण, नत्थुराम केडिया, पूर्व सरपंच देवराज तोशामिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026
भिवानी में पेड़ से लटकी पॉलीथिन में मिले नवजात बच्चे की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत; पुलिस माता-पिता और आरोपी की तलाश में जुटी
Bhiwani, Bhiwani | Oct 1, 2026