भिवानी जिले के 15 पटवारी आयुक्त ने किए सम्मानित....
रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 15 पटवारियों को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने आयुक्त को बताया कि जिले में पटवारियों ने मिस मैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों में जिले में करीब तीन लाख चार हजार 744 एकड़ भूमि का क्रॉप डाटा मिसमैच पाया गया था। डीसी साहिल गुप्ता जिले के संबंधित पटवारियों को मिसमैच डाटा का फील्ड में जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जिला के 15 पटवारियों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले कार्य को पूरा किया। डीसी जिला प्रशासन की तरफ से रोहतक मंडल आयुक्त के हाथों इन पटवारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करवाकर सम्मानित करवाया।