- मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पटवारियों को रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने किया सम्मानित
भिवानी, 07 अक्टूबर। रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 15 पटवारियों को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने आयुक्त को बताया कि जिले में पटवारियों ने मिस मैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों में जिले में करीब तीन लाख चार हजार 744 एकड़ भूमि का क्रॉप डाटा मिसमैच पाया गया था। डीसी साहिल गुप्ता जिले के संबंधित पटवारियों को मिसमैच डाटा का फील्ड में जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जिला के 15 पटवारियों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले कार्य को पूरा किया। डीसी जिला प्रशासन की तरफ से रोहतक मंडल आयुक्त के हाथों इन पटवारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करवाकर सम्मानित करवाया।
वहीं दूसरी ओर मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि पटवारियों द्वारा फील्ड में जाकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किए गए सत्यापन से डाटा को अधिक सटीक बनाने में मदद मिली है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित होने वाले पटवारियों में पपोसा से संजय, रतेरा से प्रवीन, दमकोरा से अंकित, बिठन से दिनेश, झुप्पा खुर्द से राजेश, बख्तावरपुरा से मोनिका, दरियापुर से कृष्ण कुमार, सुंगरपुर से राकेश कुमार, बडेसरा से नरेश कुमार, हेतमपुरा से विनोद कुमार, चहड़ खुर्द से विनय पंकज, सुधीवास से रमेश कुमार, भाखड़ा एवं भानगढ़ से योगेश कुमार, जुई कलां एवं ढांगर से साहिल तथा बाजीना से मोहित शामिल रहे।
मंडल आयुक्त ने सभी सम्मानित पटवारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से सरकारी डाटा की गुणवत्ता बेहतर होती है और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ती है।