स्कूल के बस्ते में ओयो का सिलेबस! घर से निकलीं 'डॉक्टर-इंजीनियर' बनने, रास्ते में ही भटक गई क्लास
खुर्जा (बुलंदशहर): घर वाले सोच रहे थे कि उनकी लाडलियाँ स्कूल पहुँचकर देश का भविष्य सँवार रही हैं, लेकिन यहाँ तो पढ़ाई का 'चैप्टर' ही अलग चल रहा था! खुर्जा के एक ओयो (OYO) होटल में जब पुलिस ने अचानक दबिश दी, तो अंदर का नज़ारा देखकर पुलिस भी भौचक्की रह गई। बस्ता कंधे पर टांगकर स्कूल के लिए निकलीं युवतियाँ सीधे होटल के कमरे में 'स्पेशल क्लास' ले रही थीं।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन युवक-युवतियों को रंगे हाथों धर दबोचा। जैसे ही पुलिस की गाड़ियाँ होटल के बाहर रुकीं, होटल संचालक और आशिक मिज़ाजों के पसीने छूट गए।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सीधा थाने पहुँचाया और उनके परिजनों को फोन घुमा दिया। अब घर वालों के होश उड़े हुए हैं कि जो बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनने गए थे, वे रास्ते में कौन सा 'कोर्स' कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने होटल मालिक की भी अच्छी-खासी क्लास लगा दी है और बिना आईडी के रूम देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026