*मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की जेब पर डाका!*
*मुरादाबाद।* शहर के निजी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं को कई गुना महंगे दाम पर बेचा जा रहा है।
अमर उजाला की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है - जो इंजेक्शन बाजार में सिर्फ *300 रुपये* का है, उसी को अस्पताल वाले मरीजों को *3200 रुपये* में दे रहे हैं। यानी 10 गुना ज्यादा!
सिर्फ यही नहीं, हार्ट अटैक में दिया जाने वाला *टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन* जो थोक में 12,000 रुपये का है, उसे निजी अस्पताल 35 से 40 हजार रुपये में बेच रहे हैं।
सबसे ज्यादा लूट डायलिसिस वाले मरीजों के साथ हो रही है। मरीजों को हर हफ्ते इंजेक्शन लगाना पड़ता है, और मजबूरी का फायदा उठाकर अस्पताल एमआरपी से भी ज्यादा वसूल रहे हैं। कंपनी बदलते ही दवा की कीमत 2.1 गुना तक बढ़ा दी जाती है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026