Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Rjd
shivangiverma7268
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रोहतास जिले में आगमन, डीएम ने दी कार्यक्रम की जानकारी....
Kargahar, Rohtas
| Oct 5, 2026
MORE NEWS
सूर्यपुरा में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
जंतर-मंतर मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा हिरासत में, रिहाई के बाद भी गरमाया विवाद दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। AISA ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा को बिना नंबर वाली निजी गाड़ी में ले जाया गया और उनके साथ महिला पुलिसकर्मी नहीं थीं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी वाहन से महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ले जाया गया। बाद में नेहा बोरा को नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने से रिहा कर दिया गया। AISA ने दावा किया कि रिहाई के समय उनका मोबाइल और बैग उनके पास नहीं था। मामले को लेकर संगठन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
दावथ में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, विधायक आलोक कुमार सिंह ने जताया शोक दिनारा विधानसभा क्षेत्र के दावथ प्रखंड अंतर्गत धवई गांव में कांव नदी स्थित पचदरवा पुल के पास स्नान के दौरान दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। विधायक ने मृत बच्चियों के परिजनों से मुलाकात कर मातमपुर्सी की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चियों का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दोनों दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
ठोरा नदी से अंशु का शव बरामद, घर पहुंचते ही मचा कोहराम रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के बक्सर बॉर्डर स्थित पंच दरवा पुल के समीप काव नदी में शनिवार की शाम डूबी 14 वर्षीय अंशु कुमारी का शव रविवार की सुबह बक्सर जिले सिकरौल थाना क्षेत्र के मनहथा गांव के समीप ठोरा नदी से बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक खोजबीन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंशु का शव देखते ही उसकी दादी बेसुध हो गईं। वह बार-बार अंशु का नाम लेकर उसे पुकार रही थीं। दादी की आंखें अब भी अपनी नातिन को खोज रही थीं। वह बार-बार कह रही थीं, “पुल के नीचे मेरी नातिन बैठी है...” और अंशु को देखने के लिए बेचैन हो उठती थीं। पोती की मौत का सदमा दादी सह नहीं पा रही थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धवई गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी जीउतिया पर्व के अवसर पर अपनी दादी और घर की अन्य महिलाओं के साथ नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में बह गई थी। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसी दौरान धवई गांव निवासी भीम सिंह की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी भी नदी के तेज बहाव में बह गई थी। उसकी तलाश जारी है। घटना की सूचना पर दावथ अंचलाधिकारी गौरव कुमार और राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित मौके पर पहुंचे थे।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
सासाराम में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर एटीएम चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सासाराम। गौरक्षणी स्थित पुलिस टीओपी से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी कर ली। घटना रविवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश अपराधी वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस घटना से इलाके की सुरक्षा और रात की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोलन टोला गांव के समीप भोजपुर रजवाहा नहर पुल के पास सड़क दुर्घटना में घायल संझौली थाना क्षेत्र के सुसाढ़ी गांव निवासी कन्हैया सेठ की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कन्हैया सेठ अपनी लूना गाड़ी से सूर्यपुरा स्थित ससुराल मेला देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ढोलन टोला नहर पुल के पास उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल, बिक्रमगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सूर्यपुरा निवासी विजय सेठ (साईकिल दुकान) घर कन्हैया सेठ का ससुराल है। मेला देखने के लिए ससुराल आने के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
रोहतास जिले में कैमूर पहाड़ी के बीच बसा भूमिगत शेरगढ़ किला आज भी अपने प्राचीन वैभव और रहस्यमयी इतिहास की कहानी कहता है। किले के अवशेष, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ी के बीच बहती दुर्गावती नदी इस ऐतिहासिक धरोहर की खूबसूरती को और निखार देती है। #rohtasdistrict
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
दवा की आड़ में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, 40 लाख की शराब जब्त मुजफ्फरपुर बिहार में शराबबंदी कानून के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा और मस्टर्ड ऑयल की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही विदेशी शराब की खेप बरामद की है। मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के समीप हरियाणा नंबर के एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। इसमें ब्रांडेड दवाइयों और मस्टर्ड ऑयल के कार्टून के बीच छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को सूचना मिली थी कि हरियाणा से कंटेनर में शराब की बड़ी खेप लोड कर मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने संगम घाट के समीप घेराबंदी कर कंटेनर को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर के चारों तरफ दवाइयों के कार्टून रखे मिले, जबकि इनके बीच मस्टर्ड ऑयल के कार्टून में विदेशी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। उत्पाद विभाग ने शराब समेत कंटेनर को जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप हरियाणा में कहां से लोड की गई थी और दरभंगा में किस कारोबारी को इसकी आपूर्ति की जानी थी। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है।
Kargahar, Rohtas | Oct 4, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का रोहतास जिले में आगमन, डीएम ने दी... - Kargahar News