Public App Logo
Profile Picture

AB TAK ROHTAS

@shivangiverma7268
1602Followers
1Following
कांग्रेस के विरोध में सासाराम में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रोहतास के जिला अध्यक्ष रितेश राज के नेतृत्व में रविवार को सासाराम में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च शहीद भगत सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचकर समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम्”, “देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं के विरोध में नारे लगाए। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित सभा को भाजपा के रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने संबोधित किया जिसका संचालन जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए संतोष पटेल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का प्रतीक है। देश के राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े किसी भी प्रतीक का अपमान देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस को अपने आचरण और बयानों के लिए देश की जनता से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा सदैव मजबूती से देश के साथ खड़ा रहेगा।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश राज ने कहा कि देश के गौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वंदे मातरम् करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का प्रतीक है। इसके अपमान के विरोध में युवा मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

आक्रोश मार्च में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिला मंत्री शिवनारायण चौधरी, रजनीश वर्मा, गुप्तेश्वर गुप्ता, राकेश रंजन, सुजीत गोंड, युवा मोर्चा के प्रभारी सुमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा एवं राजेश कुमार, उत्तम सिंह, जिला मंत्री अभय कुमार, अनुराग कुमार, प्रवीण रावत, जिला प्रवक्ता रजनीश तिवारी एवं विवेक तिवारी,शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डेहरी डालमियानगर के ईओ की हत्या के बाद चर्चा में आए डेहरी विधानसभा के विधायक सोनू सिंह का वीडियो वायरल, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त को बता रहे हैं 26 जनवरी......
आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं......
Video 3
Video 4
Video 5
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी के विवाद को लेकर चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हत्या के मुख्य आरोपी अजीत तिवारी और उसके पुत्र चिंगारी तिवारी को घटना के करीब पांच घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, आरोपी के घर से 21 कारतूस और घर के बाहर से पांच खोखे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में अजीत तिवारी के घर पर चंद्रेश्वर चौधरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मिल्की मनियारी, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र में नहर में फेंक दिया गया था।
घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और कुछ असामाजिक तत्वों ने अजीत तिवारी के घर, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर में आग लगा दी। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें 8 से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे रोहतास के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
तीन अलग-अलग मामले दर्ज
मृतक चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के मामले में दिनारा थाना कांड संख्या 378/26, दिनांक 5 अगस्त 2026 के तहत अजीत तिवारी सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें हत्या से संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
पुलिस टीम पर हमले के मामले में दिनारा थाना कांड संख्या 379/26 दर्ज किया गया है, जिसमें 16 नामजद तथा 300-400 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
वहीं, अजीत तिवारी की पत्नी द्वारा घर में तोड़फोड़ एवं आगजनी को लेकर दिए गए आवेदन के आधार पर दिनारा थाना कांड संख्या 380/26 दर्ज किया गया है। इसमें भी 16 नामजद और 300-400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पांच घंटे में गाजीपुर से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि घटना के करीब पांच घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अजीत तिवारी और उसके पुत्र चिंगारी तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद 6 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे चंद्रेश्वर चौधरी का शव बक्सर जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र स्थित नहर से बरामद किया गया।
आरोपियों के घर की छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 कारतूस और घर के बाहर से पांच खोखे बरामद किए हैं।
CID ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग जयंतकांत के नेतृत्व में CID की टीम दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंची और हत्या वाले घटनास्थल के साथ-साथ उस स्थान की भी जांच की, जहां आक्रोशित लोगों द्वारा अजीत तिवारी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। CID जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
दोनों गांवों में सुरक्षा बल तैनात
तनाव को देखते हुए मृतक के गांव मिल्की और आरोपी के गांव जोगिया में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। रोहतास के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से संयुक्त प्रतिनियुक्ति आदेश भी जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक चंद्रेश्वर चौधरी और आरोपी अजीत तिवारी के बीच पुराना संबंध था। करीब दो वर्ष पहले चंद्रेश्वर ने अजीत तिवारी के यहां मजदूरी का काम छोड़ दिया था। पुलिस सभी दर्ज कांडों में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
घटना के बाद सोशल मीडिया पर सामाजिक विद्वेष और सौहार्द बिगाड़ने वाले कई पोस्ट हटाए गए हैं। पुलिस के अनुसार करीब 600 पोस्ट टेकडाउन कराए गए हैं। रोहतास साइबर थाना कांड संख्या 40/26 के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट के बहकावे में न आएं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक एवं विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोहतास जिले के दिनारा पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता.....
प्रतिबंधित संगठन को छूट और राजनीतिक संगठन पर रोक और धमकी.......                                            क्या लोकतंत्र में पीड़ित परिवार से मिलना भी अपराध है?

वाह रे बिक्रमगंज SDM साहब ।

क्या एक जनप्रतिनिधि या सामाजिक कार्यकर्ता का पीड़ित परिवार से मिलना भी अब आपकी अनुमति पर निर्भर करेगा ?

राजपुर आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से मेरे पिताजी को फोन कर यह कहा गया कि यदि उनका बेटा अमित पासवान दिनारा के जोगिया गांव पीड़ित परिवार से मिलने गया, तो उनकी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान रद्द कर दी जाएगी । किसी भी नागरिक या उसके परिवार को कथित रूप से डराना-धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

हमारी मांग:

• बिहार सरकार इस मामले का संज्ञान ले।

• रोहतास जिलाधिकारी निष्पक्ष जांच कराएं।

• बिक्रमगंज SDM पर कार्रवाई सुनिश्चित हो 

अन्यथा हम लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जिला कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।

— अमित पासवान
पूर्व विधायक प्रत्याशी, चेनारी
पूर्व जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी रोहतास
रोहतास पुलिस बनी ‘चरवाहा’, मवेशियों को बांधना और चारा खिलाना बना मजबूरी

 रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी मांगने के विवाद में मजदूर की गोली मारकर हत्या के बाद अब पुलिसकर्मियों के सामने एक अलग तरह की चुनौती खड़ी हो गई है। आरोपी के घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के साथ-साथ वहां बंधे मवेशियों की देखभाल भी कर रहे हैं। मवेशियों को बांधना, उन्हें चारा-पानी देना और उनकी निगरानी करना पुलिसकर्मियों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
दरअसल, जोगिया गांव में मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में अजीत तिवारी पर एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर आगजनी की तथा वहां रखे कृषि यंत्रों को भी नुकसान पहुंचाया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी।
इसी बीच पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के बाद भय के कारण उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर छोड़कर कहीं दूसरी जगह चले गए। ऐसे में घर और परिसर में मौजूद मवेशियों की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा।
पुलिस की ड्यूटी अब केवल घर की सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गई है। वहां तैनात जवानों को आरोपी द्वारा पाले गए मवेशियों की भी देखरेख करनी पड़ रही है। जवान मवेशियों को बांधने से लेकर उन्हें चारा और पानी देने तक का काम करते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के सामने अब मानवीय जिम्मेदारी भी आ गई है, क्योंकि मवेशियों को बिना देखभाल के छोड़ना भी संभव नहीं है।
फिलहाल पुलिस की तैनाती आरोपी के घर पर बनी हुई है और जवान सुरक्षा के साथ-साथ मवेशियों की देखभाल भी कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
रोहतास जिले के दिनारा थाना के जोगनी हत्याकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिल्की गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। अजीत तिवारी सामंती आदतन अपराधी है। गरीब परिवार जब मजदूरी मांगने गया तो गोली मार दी।  बीजेपी के आते ही सामंती शक्तियां सक्रिय हो गई है। न्याय नहीं मिल रहा है। जनता देख रही है, समय आने पर फैसला सुनायेगी।
Video 11
Video 12
रोहतास जिले के डिहरी EO विमल कुमार हत्याकांड पर सियासी बवाल के बीच डेहरी में RJD का विरोध प्रदर्शन CBI जांच और विधायक पर FIR की उठी मांग......
कथित मर्डर के बाद बवाल! आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर की पत्थरबाजी                                                    रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में अधेड़ मजदूर को गोली मारकर आरोपी फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग"

रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना।

60 वर्षीय चनेश्वर चौधरी को कथित तौर पर गोली मारी गई।

चनेश्वर चौधरी पहले आरोपी अजीत तिवारी के यहां मजदूरी का काम कर चुके थे।
बुधवार को किसी काम से अजीत तिवारी के घर पहुंचे थे, तभी वारदात हुई।

आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी अजीत तिवारी घायल को अपने साथ लेकर फरार हो गया।

घायल को इलाज के लिए ले जाया गया या साक्ष्य छिपाने की कोशिश हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में घुसकर आग लगा दी।

आगजनी में घर का कई सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी की गिरफ्तारी और घायल की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है.....
रोहतास जिले के दिनारा थाना जोगिया में सनसनी: अधेड़ मजदूर को गोली मारकर आरोपी फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग। पुलिस पर भी पथराव......
HDFC LIFE में साल के 1लाख 30 हजार सलाना प्रीमियम पर 12 साल जमा करने के बाद पाए 6 करोड़ 47 लाख रुपए, नॉर्मल मृत्यु पर एक करोड़ और एक्सीडेंटल पर दो करोड़ और किसी हादसे के शिकार होने पर ₹1लाख महीना 10 साल तक... अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें एचडीएफसी लाइफ वित्तीय सलाहकार रवि वर्मा 9934777008
हाय रे बिहार का स्वास्थ्य सिस्टम                                                     रोहतास जिले के कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चपरासी एवं गार्ड के द्वारा मरीज के इलाज करते हुए तस्वीर आया सामने, हालांकि वहां डॉक्टर मौजूद थे¡ लेकिन डॉक्टर साहब का हाथ गंदा ना हो इसलिए चपरासी ही हाथ में ग्लव्स लगाकर घायल मरीज का उपचार करते हुए नजर आया....
रोहतास के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद बताया कि ईओ के ड्राइवर ने ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है और लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी...
रोहतास जिले के सासाराम में पायलट बाबा के पास बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में दिख रही वाहन सासाराम के नगर थाने की बताई जा रही है.....
रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में गोली लगी मृतका की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी 20 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
रोहतास जिले के कोचस में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, फिर सजने लगी दुकान! आधा अधूरा अतिक्रमण हटाने से लोगों में नाराजगी.......
रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता: अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

 
 रोहतास पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस संबंध में सासाराम नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सासाराम एसडीपीओ 1 बिप्लब कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरजिला वाहन चोर गिरोह सक्रिय है और चोरी की मोटरसाइकिलों को छिपाने तथा बेचने की फिराक में है। जिसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य मो. आमिर को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सासाराम नगर थाना एवं दरिगांव थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य फरार आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से सकुशल बरामद हुई पीड़िता

रोहतास पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए राजस्थान से एक पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सासाराम एसडीपीओ 1 बिप्लव कुमार के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पीड़िता को राजस्थान में 2 लाख 50 हजार रुपये में बेच दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और राजस्थान के झालावाड़ जिले के नानोर गांव से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
कार्रवाई के दौरान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी में तुफान सिंह एवं पिंटू राठौर दोनों निवासी – नानोर, थाना बकानी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) शामिल है। इस मामले की जांच जारी है तथा अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.....
रोहतास जिले में बालू लदे ट्रक का अचानक फटा टायर, चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत! एक बच्ची समेत दो घायल.....