अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार सात अभियुक्तों के उम्र सत्यापन को लेकर मंगलवार दोपहर एक बजे सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। बोर्ड में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. थनिश कुमार सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी अभियुक्तों की सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने जांच की। उम्र सत्यापन की प्रक्रिया हुई।