स्वच्छता के लिए श्रमदान, स्वच्छ गांव का संकल्प।
सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा मेरा योगदान” की भावना को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में “स्वच्छता ही सेवा 2026” के अंतर्गत “1 दिन, 1 घंटा, 1 साथ श्रमदान” अभियान आयोजित किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर बाजार स्थल, व्यावसायिक परिसरों एवं गली-मोहल्लों में श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान ग्रामीणों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के उचित निपटान और स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की सामूहिक शपथ लेकर अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
सेवा संकल्प अभियान का “सेवा मेरा योगदान” जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari