अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सेवा और संवेदना की पहल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की सचिव सुश्री गायत्री साय ने समर्पण वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
कार्यक्रम में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा फल वितरित किए गए। सुश्री गायत्री साय ने बुजुर्गों से संवाद कर उनके अनुभवों एवं समस्याओं को सुना और उन्हें उनके अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान, अपनत्व और संवेदना का अनुभव कराने का यह प्रयास सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 2, 2026