सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की प्रतिभा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा भावना का हुआ सम्मान।
कोण्डागांव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और माओवाद मुक्त बस्तर में विकास को नई गति जैसे विषयों पर प्रभावी विचार प्रस्तुत किए। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और माओवाद मुक्त बस्तर की कल्पना को रंगों में उकेरा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा, सेवा संकल्प अभियान की जनभागीदारी और सेवा भावना को मजबूत कर रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari