नन्हे हाथों की रचनात्मकता से सजे परिसर, नवाचार की बनी प्रेरक कहानी।
कोण्डागांव में आदिवासी विकास विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में संचालित “नवोन्मेष-कक्षा सज्जा” अभियान पर आधारित पुस्तक “नन्हे हाथों का जादू: नवाचार, सृजन और कक्षा-सज्जा का संगम” का विमोचन बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल में बच्चों ने दीवार चित्रकारी, कक्षा सज्जा, महापुरुषों के चित्रांकन और “कबाड़ से जुगाड़” जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया।
अभियान की खासियत यह रही कि 134 आश्रम-छात्रावास एवं 2 विशिष्ट संस्थाओं के 8 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता से यह पूरा अभियान बिना किसी अतिरिक्त सरकारी बजट के पूरा किया गया।
“बदलाव की शुरुआत बड़े बजट से नहीं, बड़े सपनों से होती है।”
यह पुस्तक बच्चों की रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता और सीमित संसाधनों में बेहतर वातावरण तैयार करने की क्षमता का प्रेरक दस्तावेज है।
#Kondagaon #Navonmesh #Innovation #Education #CreativeLearning
45 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 2, 2026