उदयपुर: सड़क के बीचोंबीच आया लंबा अजगर, थमे वाहनों के पहिए; पुलिस ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर सामने आई है। कल्याणपुर थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान कल्याणपुर-रजोल मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच एक लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर मुख्य मार्ग पर रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था, जिसके चलते सड़क से गुजर रहे वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए अन्य वाहन चालकों को कुछ दूरी पर रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने अजगर को सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाकर जंगल की ओर जाने दिया। पुलिस की तत्परता से अजगर भी सुरक्षित रहा और किसी तरह की अनहोनी भी टल गई।
#Udaipur #Rishabhdev #Kalyanpur #PythonSnake #SnakeRescue UdaipurNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 21, 2026