Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

Duriyaganj Railway Station 🚉🚉 #duriyaganj_railway_station #rohit_mehra #jmdrohitmehra05

Vidisha Nagar, Vidisha | Oct 14, 2023

MORE NEWS

कुरवाई में वाहनों की सघन चेकिंग, 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई 
..
स्कूली विद्यार्थियों को यात्री बसों के किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट 
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशों के पालन में जिले में यातायात एवं परिवहन नियमों के प्रभावी पालन तथा यात्रियों एवं स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कुरवाई में वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई जांच के दौरान कुल 15 वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित पाए गए। इन वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 12 वाहनों से शमन शुल्क के रूप में 45,500 रुपये तथा मोटरयान कर के रूप में 21,657 रुपये, इस प्रकार कुल 67,157 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं, शेष 3 वाहनों को प्रकरणों के निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर पुलिस थाना कुरवाई में सुरक्षार्थ रखा गया है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में नियमों के पालन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।

स्कूल बसों की भी हुई जांच -
     वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। परिवहन विभाग की टीम द्वारा सांदीपनी विद्यालय, कुरवाई के परिसर में पहुंचकर स्कूल बसों की जांच की गई। विद्यालय परिसर में खड़ी 10 स्कूल बसों का निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्धारित मानकों के पालन की स्थिति देखी गई। साथ ही यात्री बसों की भी जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि उनका संचालन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो।

स्कूली विद्यार्थियों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट -
     इसी क्रम में कुरवाई में स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। अपर कलेक्टर, विदिशा, जिला परिवहन अधिकारी, विदिशा तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी, कुरवाई की उपस्थिति में विदिशा बस संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विदिशा जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया कि जिले के समस्त यात्री बस संचालकों द्वारा स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को यात्री किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह निर्णय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहतकारी माना जा रहा है।

बैठक में विदिशा जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश सिंघल सहित अनेक बस संचालक उपस्थित रहे। बैठक में विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षित परिवहन और बस संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और बस संचालकों के साथ हुए इस निर्णय का उद्देश्य एक ओर जहां यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है, वहीं दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना भी है। जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा ने कहा कि जिले में वाहन जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा विशेष रूप से स्कूल बसों एवं यात्री बसों में सुरक्षा मानकों के पालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। #Vidisha

कुरवाई में वाहनों की सघन चेकिंग, 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई .. स्कूली विद्यार्थियों को यात्री बसों के किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशों के पालन में जिले में यातायात एवं परिवहन नियमों के प्रभावी पालन तथा यात्रियों एवं स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को कुरवाई में वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई जांच के दौरान कुल 15 वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित पाए गए। इन वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 12 वाहनों से शमन शुल्क के रूप में 45,500 रुपये तथा मोटरयान कर के रूप में 21,657 रुपये, इस प्रकार कुल 67,157 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। वहीं, शेष 3 वाहनों को प्रकरणों के निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर पुलिस थाना कुरवाई में सुरक्षार्थ रखा गया है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में नियमों के पालन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है। स्कूल बसों की भी हुई जांच - वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। परिवहन विभाग की टीम द्वारा सांदीपनी विद्यालय, कुरवाई के परिसर में पहुंचकर स्कूल बसों की जांच की गई। विद्यालय परिसर में खड़ी 10 स्कूल बसों का निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं तथा निर्धारित मानकों के पालन की स्थिति देखी गई। साथ ही यात्री बसों की भी जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि उनका संचालन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो। स्कूली विद्यार्थियों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट - इसी क्रम में कुरवाई में स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। अपर कलेक्टर, विदिशा, जिला परिवहन अधिकारी, विदिशा तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी, कुरवाई की उपस्थिति में विदिशा बस संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विदिशा जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया कि जिले के समस्त यात्री बस संचालकों द्वारा स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को यात्री किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह निर्णय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहतकारी माना जा रहा है। बैठक में विदिशा जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश सिंघल सहित अनेक बस संचालक उपस्थित रहे। बैठक में विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षित परिवहन और बस संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई और बस संचालकों के साथ हुए इस निर्णय का उद्देश्य एक ओर जहां यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है, वहीं दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना भी है। जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा ने कहा कि जिले में वाहन जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा विशेष रूप से स्कूल बसों एवं यात्री बसों में सुरक्षा मानकों के पालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
..
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी।
     
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
     
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओलंपस हाई स्कूल को 7 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवांकुर विद्यापीठ, गंजबासौदा को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय, बरूईपुरा, विदिशा को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #vidisha #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #singing

राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह .. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त की संध्या पर विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में राष्ट्रभक्ति सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने देशभक्ति की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ओलंपस हाई स्कूल को 7 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे नवांकुर विद्यापीठ, गंजबासौदा को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सांदीपनि विद्यालय, बरूईपुरा, विदिशा को 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ शहर के नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #vidisha #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #singing

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

Duriyaganj Railway Station 🚉🚉 #duriyaganj_railway_station #rohit_mehra #jmdrohitmehra05 - Vidisha Nagar News