वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 🇮🇳 प्रवीण कुमार,
पलवल ने रचा इतिहास! 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ बने दो विश्व रिकॉर्ड
विश्व पटल पर चमका पलवल, ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव
पलवल। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ पलवल की धरती पर आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने नया इतिहास रच दिया। 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ हजारों देशभक्तों ने यात्रा में भाग लिया और इस ऐतिहासिक आयोजन ने दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए।
आयोजन की उपलब्धि को Golden Book of World Records में दर्ज किया गया। तिरंगा यात्रा ने “Most People Holding a National Flag” और “Longest Mass March with Flag” के रिकॉर्ड बनाए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों नागरिकों और युवाओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा पलवल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में पलवल के गौरव से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजन ने न केवल पलवल बल्कि पूरे हरियाणा का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया।
यह उपलब्धि उन हजारों देशभक्त नागरिकों को समर्पित है, जिन्होंने तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर इस ऐतिहासिक क्षण को साकार किया।
🇮🇳 एक तिरंगा, एक संकल्प और एक भारत — जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳