Public App Logo
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : बंचारी महापंचायत पर सरपंच सीताराम का बड़ा आह्वान, दहेज और नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश 6 सितंबर को मंडकोला में प्रस्तावित महापंचायत में समाज सुधार और 36 बिरादरी के भाईचारे को मजबूत करने पर होगा मंथन बंचारी। 6 सितंबर 2026 को मंडकोला गांव, जिला पलवल में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर बंचारी के सरपंच सीताराम ने समाज के लोगों से एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पैदा करना तथा 36 बिरादरी के भाईचारे को और मजबूत करना है। सरपंच सीताराम ने कहा कि समाज की तरक्की तभी संभव है, जब सभी बिरादरियां आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाएं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि “समाज सुधार के लिए एकजुट हों, दहेज प्रथा और नशे को जड़ से मिटाएं तथा 36 बिरादरी के भाईचारे की मिसाल कायम करें।” महापंचायत को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह है। आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर सामाजिक मुद्दों पर मंथन में भाग लेने की अपील की जा रही है। - Hodal News