Public App Logo
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨होडल ब्रेकिंग न्यूज़ | होडल में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष होडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब आज होडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकीय स्कूल से शुरू हुई यात्रा चौधरी चरण सिंह चौक होते हुए माता सत्ती सरोवर तक पहुंची। विधायक हरेंद्र रामरतन के नेतृत्व में निकली यात्रा में पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार नगर परिषद चेयरमैन शिशपाल कड्डन, भाजपा नेताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, समाजसेवियों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 🇮🇳 भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा होडल 🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर हजारों लोग बने यात्रा का हिस्सा 🇮🇳 ‘हर घर तिरंगा’ का दिया गया राष्ट्रभक्ति का संदेश होडल में तिरंगा यात्रा ने दिखाया देशभक्ति और एकजुटता का जोरदार रंग। - Hodal News