Public App Logo
Profile Picture

Parveen Kumar

@usr65266729
161Followers
0Following
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ Parveen Kumar : आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विजय घाट पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की विस्तृत चर्चा, सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का किया आह्वान
विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन ने डीसी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर व एसडीएम बैलीना के साथ हसनपुर अनाज मंडी का किया दौरा
Vande Bharat news 24 :एक हिंदुस्तानी ने दूसरा 9/11 होने से बचा लिया...!
Dubai से Tel Aviv जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन Smit Machchhar ने गंभीर चोट के बावजूद अदम्य साहस और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को सुरक्षित संभाला। उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया था, लेकिन गंभीर स्थिति में भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और स्थिति को नियंत्रण में रखा।
UPSC के Centenary Celebrations को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भारत का गौरव बताया। सुनिए...
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार 🔥बिग ब्रेकिंग :सोंध में पूज्य महाराज विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी का भव्य स्वागत, अरुण जेलदार सरदार 52 पाल ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन संजय मेंबर ने परिवार सहित भेंट की चांदी की राधा-कृष्ण प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🚨 नूंह CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जामिया यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट का बदला लेने की फिराक में 6 युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नूंह। नूंह CIA पुलिस ने दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट का बदला लेने की कथित योजना बना रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलम्बा निवासी बिलाल के साथ जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए एकत्रित हुए थे और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी बंदूक पौना, एक देसी कट्टा, डंडे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुबेदिन पुत्र बशीर, फिरोज पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गांव सालाहेड़ी, बिलाल पुत्र मुजीब निवासी वार्ड नंबर-6 नूंह, साहिल पुत्र अहमद निवासी वार्ड नंबर-2 नूंह, नसीम पुत्र लियाकत तथा परवेज पुत्र ईशा खान निवासी गांव सौंख, थाना सदर नूंह के रूप में बताई गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों की योजना किस वारदात को अंजाम देने की थी और इस मामले में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल :बीते दिनों पलवल में सेवा संकल्प दिवस पर कला और कबड्डी का अनोखा संगम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोमांचक कबड्डी मुकाबलों से गूंजा
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार 🚨 बड़ी खबर 🚨हरियाणा में फिर शुरू होगा सरसों के तेल का वितरण राशन कार्ड धारकों को जल्द मिलेगा सरसों का तेल
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जारी किए आदेश
BPL/AAY परिवारों के लिए 500 ML और 1 लीटर पैक में उपलब्ध होगा तेल
Vande Bharat news 24  🚨 हरियाणा में रिटायर्ड DGP ओपी सिंह की फिर एंट्री
संकल्प’ संस्था के CEO बने ओपी सिंह, नशे के खिलाफ अभियान की संभालेंगे कमान
चंडीगढ़/पलवल। हरियाणा सरकार ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह को राज्य की नई एंटी-ड्रग संस्था ‘संकल्प’ (SANKALP) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस सोसाइटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि ओपी सिंह इसके कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

‘संकल्प’ का उद्देश्य हरियाणा में नशे की रोकथाम, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास और नशा छोड़ चुके लोगों के पुनर्समावेशन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना है। इसके तहत गृह, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा मामले, पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय सहित कई विभागों को एक साझा योजना से जोड़ा जाएगा। 

संस्था का विशेष फोकस युवाओं को नशे से दूर रखने पर रहेगा। पहले वर्ष की प्राथमिकताओं में 25 वर्ष से कम उम्र के लोगों में पहली बार दर्ज होने वाले NDPS मामलों में कमी लाना, डि-एडिक्शन एवं काउंसलिंग सुविधाओं को मजबूत करना तथा ‘संकल्प प्रमाणित नशा मुक्त गांव और वार्ड’ विकसित करना शामिल है। 

‘संकल्प’ के तहत गांव, वार्ड, स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पंचायतों, युवा क्लबों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। 

ओपी सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। नई जिम्मेदारी में उनका कार्यकाल अधिकतम तीन वर्ष तक रहेगा। 

वन्दे भारत न्यूज़ | पलवल
संवाददाता — प्रवीण कुमार
Vande Bharat news 24 /प्रवीण कुमार 🚨 पलवल बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक चौहान का पुलिस पर प्रहार, चालान काटने की कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल?
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🇮🇳/प्रवीण कुमार:एक और स्वर्णिम जीत!एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा और काइनन चेनाई ने ट्रैप निशानेबाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़  :मांट विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से धमकी, SSP से की शिकायत मथुरा। मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा फोन कॉल आने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिलकर लिखित शिकायत दी है और खुद व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विधायक राजेश चौधरी के अनुसार, 28 सितंबर की रात 10:38 बजे उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि वे मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद कर दें। धमकी देने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है और भारत में मौजूद अपने साथियों के जरिए उनका इंतजाम कर देगा। 
इसके बाद रात 2:17 बजे उसी पाकिस्तानी नंबर से दोबारा फोन आया। दूसरी कॉल में विधायक और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि कॉलर ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। 
विधायक ने बताया कि उन्हें पहले भी इस तरह की धमकी भरी कॉल मिल चुकी हैं। ताजा घटना के बाद उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से नंबर की जांच में जुटी है। 
घटना के बाद विधायक के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई कॉल के सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार / बरसाना /आज बरसाना धाम में श्री जी राधा रानी के भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार आरती दर्शन हुए।
अलौकिक श्रृंगार में सजी श्री राधा रानी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल सेवा संकल्प अभियान के तहत अलावलपुर CHC में मेगा हेल्थ कैंप, लोगों को दिलाया नशा मुक्त भारत का संकल्पकार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जयराम प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूरनचंद जांगड़ा और महामंत्री संतोष सैनी भी मौजूद रहे।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /सुभाष चंद्र स्टेडियम पलवल में सेवा संकल्प अभियान पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति
वन्दे भारत न्यूज़

Vande Bharat news 24 हथीन /पलवल :अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: 49.18 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हथीन/पलवल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 49.18 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान शम्शु पुत्र शहजाद, निवासी धिरिया बास, हथीन और रहीश पुत्र असलम, निवासी कोट के रूप में हुई है।

बरामदगी का विवरण
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 49.18 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार पलवल :सेवा संकल्प अभियान: कबड्डी महामुकाबले के साथ पलवल में सांस्कृतिक धमाका, कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

पलवल, (प्रवीण कुमार): सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल में खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कबड्डी महामुकाबले के साथ आयोजित सांस्कृतिक धमाके ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा झंडों और देशभक्ति के माहौल के बीच हुआ। कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम और जोश का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। एक-एक रेड और टैकल पर स्टेडियम में उत्साह चरम पर पहुंच गया।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने आयोजन को और भी रंगीन बना दिया। स्थानीय कलाकारों ने हरियाणवी लोकनृत्य, लोकगीत और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी कला से समां बांध दिया।
वन्दे भारत लाइव न्यूज़/प्रवीण कुमार 🚨PALWAL BREAKING NEWS 🚨CM नायब सैनी को बदले जाने की चर्चाओं पर अर्चना गुप्ता का बड़ा बयान
बोलीं— मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान हरियाणा की योजनाओं और जनता के काम पर
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल :एसआईआर पर राहुल गांधी का नैरेटिव बेनकाब, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद भी प्रलाप : डॉ. अर्चना गुप्ता
पहले संवैधानिक संस्था पर आरोप, अब चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी पर डॉ. अर्चना गुप्ता का हमला
कांग्रेस बताए वोट चोरी कौन करता है? 2009 के चुनाव का जिक्र कर डॉ. अर्चना गुप्ता ने उठाए सवाल
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पलटवार
‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का पलवल में भव्य स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल
सेवा यात्रा में दिखा जोश और उत्साह, पंजाब-हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने खेली कबड्डी
सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल में जनसेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम
खेल मंत्री गौरव गौतम ने सेवा यात्रा में बढ़ाया उत्साह, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ 🇮🇳 प्रवीण कुमार: प्राची चौधरी के नाम मेडल
एशियाई खेलों की महिला 400 मीटर में कांस्य पदक जीतने पर प्राची चौधरी को हार्दिक बधाई! उनकी शानदार रफ्तार, मेहनत और जज्बे ने देश का मान बढ़ाया।
प्राची की सफलता देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है!* 
<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames2026 nis:value=AsianGames2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cheer4bharat nis:value=Cheer4Bharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टीमिंडिअ nis:value=टीमिंडिअ nis:enabled=true nis:link/>
वन्दे भारत लाइव न्यूज़🇮🇳 /प्रवीण कुमार /होडल में ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार/ होडल :वेदांत इंफिनिटी स्कूल में भोले बाबा का भव्य सत्संग,होडल में भोले बाबा की भव्य शोभायात्रा के बाद विशाल सत्संग का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने सुने आध्यात्मिक प्रवचन शाकाहार, आध्यात्मिक साधना और ॐ के उच्चारण का दिया संदेश, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार: आज नूंह (मेवात), 27 सितंबर 2026। पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर आज नूंह (मेवात) में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा ‘सम्मान दिवस रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आई।

रैली के दौरान चौधरी देवीलाल के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में INLD कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों के साथ भाग लिया और देवीलाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रैली को लेकर नूंह सहित मेवात क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भी पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी रही।

वन्दे भारत न्यूज़ नूंह (मेवात) टाइम्स
संवाददाता — प्रवीण कुमार
🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | होडल

Vande Bharat news 24 /प्रवीण कुमार होडल( पलवल) पूर्व सरपंच वीरेंद्र ने भी पंचायत के फैसलों का किया समर्थन गांव सेवली में सर्वसमाज हुआ एकजुट, 52 पालों की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पंचायत का सर्वसम्मति से समर्थन
 गांव सेवली में आज सर्वसमाज की एकजुटता देखने को मिली। ग्रामीणों ने 52 पालों द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आयोजित पंचायत के फैसलों का सर्वसम्मति से समर्थन किया। पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान गांव के पूर्व सरपंच वीरेंद्र ने भी पंचायत का समर्थन करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज के साथ खड़े रहने की बात कही। पंचायत में मौजूद लोगों ने सामाजिक सुधार के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Video 23
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ /प्रवीण कुमार /फरीदाबाद लूट की बड़ी वारदात—
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के घर बड़ी लूट, करीब 1 करोड़ की नकदी लेकर फरार बदमाश
हथियारबंद बदमाशों का आतंक! प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर लाखों-करोड़ों की नकदी लूटी
दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर को बांधकर ले गए करीब 1 करोड़!
फतेहपुर तगा में सनसनीखेज लूट, प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर नकदी साफ
सोता रहा परिवार, घर में घुसे बदमाश! प्रॉपर्टी डीलर के घर से करीब 1 करोड़ की लूट
 में बेखौफ बदमाशों का कहर, हथियार के बल पर प्रॉपर्टी डीलर को बनाया बंधक
घर में बिखरा सामान, अलमारी खाली! फतेहपुर तगा में बड़ी लूट से मचा हड़कंप