खलीलाबाद: भगवानपुर में पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय वृद्ध पर हुआ जानलेवा हमला, भर्ती किया गया जिला अस्पताल
बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय श्रीराम पुत्र जतन पर सोमवार सुबह खेत जाते समय कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवा