देव रस्तोगी होंगे ‘रास डांडिया 2.0’ के मुख्य अतिथि
15 अक्टूबर को आजमगढ़ में सजेगी भजन, संगीत और डांडिया की शानदार शाम
आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ओर से 15 अक्टूबर को उदय मैरिज हॉल, हीरापट्टी में ‘रास डांडिया 2.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन पूजा सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह भी मौजूद रहेंगी। भजन, संगीत, डांडिया और मनोरंजन से सजी इस शाम को लेकर आयोजकों में उत्साह है।
आयोजकों ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
तिथि: 15 अक्टूबर 2026
स्थान: उदय मैरिज हॉल, हीरापट्टी, आजमगढ़
#आजमगढ़ #रासडांडिया2_0 #देवरस्तोगी #मुख्यअतिथि #अक्षरासिंह दुर्गाशक्तिसेवाट्रस्ट पूजासिंह डांडिया भजन संगीत मनोरंजन
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 5, 2026