Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

#बालाघाट मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 परसवाडा में लगाया गया अभियान का दूसरा शिविर शिविर में 145 आवेदन प्राप्त हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर जनता से संवाद एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेशभर में 07 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 प्रारंभ किया गया है, जो 08 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले का दूसरा शिविर 14 अगस्त को परसवाड़ा में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन में सांदीपनि विद्यालय परसवाड़ा में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 145 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा अधिकारियों ने ग्रामों का भ्रमण कर विभागीय गतिविधियों का जायजा भी लिया। शिविर में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ ने स्‍वास्‍थ्‍य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन विभाग ग्रामीण विकास, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी एवं जनजातीय कार्य विभाग के खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों की विस्‍तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्‍होंने आंगनवाडी केंद्रो के बच्‍चों के पोषण स्‍तर पर निगरानी रखने एवं कुपोषित बच्‍चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करने के निर्देश दिये। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एएनएम, सीएचओ एवं खण्‍ड स्‍तरीय अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिये कि गर्भवती माताओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन के साथ ही नियमित रूप से एएनसी जांच की जाए। बैठक में सीएम हेल्‍पलाइन की विकासखंड स्‍तर की लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई और उनका शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिये गए। मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास शिविर के दौरान आमजन से संवाद भी किया गया और उनकी समस्‍याओं को सुना गया। इस शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 145 आवेदन प्रस्‍तुत किये गए थे। जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्‍वार, उपाध्‍यक्ष श्री राजा लिल्‍हारे, जनपद अध्‍यक्ष श्री समल सिंह धुर्वे, उपाध्‍यक्ष श्री कांति राहंगडाले, जिला पंचायत सदस्‍य श्री दलसिंह पंद्रे, श्री तामेश्‍वर पटले, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, एसडीएम श्री श्रीश प्‍यासी, जनपद सीईओ श्री डीआर उइके, जिला लघु वनोपज संघ के श्री अशोक मंडलेकर, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच , ग्रामीण एवं सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में पहुंचे जिला स्‍तरीय अधिकारियों ने विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्‍टर श्री डीपी बर्मन ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और राजस्‍व व तहसील कोर्ट में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रशांत ठाकुर ने आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। श्रम अधिकारी श्री राकेश ठाकरे ने छात्रावास भवन निर्माण मे लगे श्रमिकों से चर्चा की और उन्‍हें श्रम विभाग की योजनाओ व प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी प्रदान की। उपसंचालक पशु चिकित्‍सा डॉ. अरूण नेमा ने ग्राम अरण्‍डिया में डेयरी प्‍लस योजना से लाभान्वित दीपसिंह मरावी के डेयरी फार्म का निरीक्षण व सत्‍यापन किया। निरीक्षण में पाया गया कि वर्तमान में फार्म पर उपलब्‍ध दोनो भैसे है सेक्‍स शार्टेड सीमन से गर्भवती है। डॉ. नेमा ने उत्‍कृष्‍ट मधुबन गौशाला ग्राम डोंगरिया का भी निरीक्षण कर वहॉ की व्‍यवस्‍थाओ को देखा। सहायक आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर ने भी परसवाडा के छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संतकुमार भलावी ने परसवाडा की उचित मूल्‍य दूकान पर निरीक्षण किया। शिविर में जिला स्‍तरीय अधिकारी बस से कलेक्‍ट्रेट कार्यालय से रवाना होकर परसवाडा पहुंचे थे। #CMMadhyaPradesh #jansamaprakmp #JanVishwasAbhiyan2026 #minprdd

62 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

महज 24 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन को खुला Ujjain स्थित भगवान Nagchandreshwar के मंदिर का कपाट!

महज 24 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन को खुला Ujjain स्थित भगवान Nagchandreshwar के मंदिर का कपाट!

Balaghat, Balaghat | Aug 17, 2026

#बालाघाट 
 लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा  प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में क्‍लोरीनेशन एवं ब्‍लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्‍डपम्‍प का सुधार कार्य किया गया है । विकासखण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर तथा बिरसा विकासखण्‍ड के 01 ग्राम में 02 स्‍थानों पर ब्‍लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 02 ग्रामों में 11 जल स्‍त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 02 ग्रामों में 10 जल स्‍त्रोतों का क्‍लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्रामों में 16 जल स्‍त्रोतों से तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामों 08 जल स्‍त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया एवं वि.खंड बैहर में 01 ग्राम के 04 हैण्‍डपंप तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामें के 03 हैण्‍डपंप का सुधार कार्य किया गया।
#JansamparkMP 
#WelfareTribal #minprdd 
#CMMadhyaPradesh 
#minphemp 


#बालाघाट लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में क्‍लोरीनेशन एवं ब्‍लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्‍डपम्‍प का सुधार कार्य किया गया है । विकासखण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर तथा बिरसा विकासखण्‍ड के 01 ग्राम में 02 स्‍थानों पर ब्‍लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 02 ग्रामों में 11 जल स्‍त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 02 ग्रामों में 10 जल स्‍त्रोतों का क्‍लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्रामों में 16 जल स्‍त्रोतों से तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामों 08 जल स्‍त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया एवं वि.खंड बैहर में 01 ग्राम के 04 हैण्‍डपंप तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामें के 03 हैण्‍डपंप का सुधार कार्य किया गया। #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #CMMadhyaPradesh #minphemp 

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
आज 16अगस्त को बिरसा के प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया । प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत वि.खण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों के 40 परिवारों को तथा विकाखण्‍ड बिरसा के 04 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पर जाकर खाद्यान्‍न वितरण किया गया । साथ ही सिविल अस्‍पताल बैहर में उपचारत परिवारों को कपडे भी वितरित किए गए ।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

#बालाघाट आज 16अगस्त को बिरसा के प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया । प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत वि.खण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों के 40 परिवारों को तथा विकाखण्‍ड बिरसा के 04 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पर जाकर खाद्यान्‍न वितरण किया गया । साथ ही सिविल अस्‍पताल बैहर में उपचारत परिवारों को कपडे भी वितरित किए गए । #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
बिरसा से पहुंचे नमूनों की जांच में तेजी लाने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे संयुक्त संचालक

चंदौरी गौशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं पशु चिकित्सालय वारासिवनी का भी किया औचक निरीक्षण

      संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) श्री अभिषेक सराफ की निगरानी में जिले में विभिन्न विभागों का शासकीय अमला बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों  में स्टैंड बाय मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे.पी. शिव भी जिले में पहुंचकर विभागीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बिरसा क्षेत्र से प्राप्त जांच नमूनों की जांच प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली।

     संयुक्त संचालक डॉ. शिव ने पिछले दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। रविवार को उन्होंने चंदौरी स्थित गौशाला एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र तथा पशु चिकित्सालय वारासिवनी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वे अचानक रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे और बिरसा क्षेत्र से प्राप्त नमूनों की जांच की स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा आगे की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

     इस दौरान उप-संचालक डॉ. घनश्याम परते भी उनके साथ मौजूद रहे। वे लगातार क्षेत्र में विभागीय अमले के साथ समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया में तेजी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp  #minprdd #WelfareTribal #minphemp #mp_husbandry

#बालाघाट बिरसा से पहुंचे नमूनों की जांच में तेजी लाने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे संयुक्त संचालक चंदौरी गौशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं पशु चिकित्सालय वारासिवनी का भी किया औचक निरीक्षण संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) श्री अभिषेक सराफ की निगरानी में जिले में विभिन्न विभागों का शासकीय अमला बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में स्टैंड बाय मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे.पी. शिव भी जिले में पहुंचकर विभागीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बिरसा क्षेत्र से प्राप्त जांच नमूनों की जांच प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली। संयुक्त संचालक डॉ. शिव ने पिछले दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। रविवार को उन्होंने चंदौरी स्थित गौशाला एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र तथा पशु चिकित्सालय वारासिवनी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वे अचानक रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे और बिरसा क्षेत्र से प्राप्त नमूनों की जांच की स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा आगे की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उप-संचालक डॉ. घनश्याम परते भी उनके साथ मौजूद रहे। वे लगातार क्षेत्र में विभागीय अमले के साथ समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया में तेजी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #WelfareTribal #minphemp #mp_husbandry

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । जनपद पंचायत बैहर के 04 ग्रामों में 15 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों क आस-पास सफाई कराई गई, 01 ग्राम में 04 स्‍थानों पर गढ्ढे भरे गए तथा 01 ग्राम में 03 स्‍थानों पर सड़क मार्ग से कीचड की सफाई कराई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा के 05 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 14 ग्रामों में 20 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई एवं गढ्ढे भरे गए, जिनमें पानी एकत्रित था ।
#CMMadhyaPradesh 
#WelfareTribal 
#minprdd #healthminmp 
#JansamparkMP

#बालाघाट जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । जनपद पंचायत बैहर के 04 ग्रामों में 15 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों क आस-पास सफाई कराई गई, 01 ग्राम में 04 स्‍थानों पर गढ्ढे भरे गए तथा 01 ग्राम में 03 स्‍थानों पर सड़क मार्ग से कीचड की सफाई कराई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा के 05 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 14 ग्रामों में 20 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई एवं गढ्ढे भरे गए, जिनमें पानी एकत्रित था । #CMMadhyaPradesh #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026