➡️ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय में हुआ
जिला चिकित्सालय, सागर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया तथा सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जायंत ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को जागरूक किया।
जिला नोडल मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आदित्य दुबे ने मानसिक समस्याओं की रोकथाम, उपचार तथा टेली-मानस (Tele-MANAS) और मनहित ऐप के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र सराफ ने भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली आयोजित की गई। इनके माध्यम से मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, संवेदनशीलता बढ़ाने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर उपचार लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. बृजेश खरिया, डॉ. संदीप गौतम, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. अभिषेक ठाकुर, डॉ. वशिष्ठ सेल्वन (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट), ममता सैनी, तरन्नुम खान एवं अनीता नामदेव (नर्सिंग अधिकारी) तथा इमरान खान (फार्मासिस्ट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#jansamparkMP #sagar