Public App Logo
Profile Picture

udaipur Big news

@aartisingh982812
6382Followers
5Following
*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित*

*जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण*

सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान अलवर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 10,548 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि भी हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड थर्ड, नर्सिंग ट्रेनर,पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि को बधाई पत्र एवं कीट प्रदान की गई।

जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार के अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

--0--
200 सप्ताह की रेखाओं में सजा उदयपुर, चौथी अर्बन स्केचर्स प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ*
*आरके मॉल में दिखी लेकसिटी की विरासत और जीवन के रंग*
*अतिथियों ने भी कूंची थामी, 45 से अधिक कलाकारों के स्केच बने आकर्षण का केंद्र

उदयपुर, 16 अगस्त। उदयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य, गलियों, बाजारों, प्राकृतिक सौंदर्य और रोजमर्रा के जीवन को रेखाओं में सहेजने वाले अर्बन स्केचर्स उदयपुर (USK) की चौथी प्रदर्शनी का शनिवार को आरके मॉल में भव्य शुभारंभ हुआ। समूह की 200 सप्ताह की निरंतर स्केचिंग यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में शहर सहित विभिन्न स्थानों और विषयों पर बनाए गए सैकड़ों जीवंत रेखाचित्र प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, कलाप्रेमी प्रवीण कपूर आदि अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित रेखाचित्रों का अवलोकन किया और कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना की। अर्बन स्केचर्स प्रमुख सुनील लड्ढा व स्केच आर्टिस्ट शिखा पुरोहित ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए प्रदर्शित विषयवस्तु की जानकारी दी।

*रेखाओं में सहेजा जा रहा लेकसिटी का सौंदर्य*

उद्घाटन अवसर पर डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि अर्बन स्केचिंग केवल चित्र बनाने की कला नहीं, बल्कि शहर को देखने, समझने और उसकी स्मृतियों को सहेजने का रचनात्मक माध्यम है। उदयपुर के शिल्प, स्थापत्य और नैसर्गिक सौंदर्य को रेखाओं के जरिये संरक्षित करने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने कलाकारों के कला कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास शहर की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*अतिथियों ने भी थामी कूची, रंगों से रचा कैनवास*

प्रदर्शनी के उद्घाटन को कलाकारों के साथ अतिथियों ने भी अपनी रचनात्मक भागीदारी से खास बना दिया। डॉ. आनंद गुप्ता, पुलिस मुख्यालय जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा और कलाप्रेमी प्रवीण कपूर सहित अतिथियों ने रंग और कूंची थाम कर स्वयं चित्र तैयार किए। अतिथियों द्वारा बनाए गए इन चित्रों ने उद्घाटन समारोह को औपचारिक आयोजन से आगे बढ़ाकर एक जीवंत कला उत्सव का रूप दे दिया। इस दौरान  यूसीसीआई चेयरमैन संदीप बापना, मुकेश गुरनानी, संदीप राठौड़ सहित कई वरिष्ठ कलाप्रेमियों व उद्योगपतियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रशंसा की।

*200 सप्ताह पूरे होने पर विशेष स्मृति चिन्ह*

कार्यक्रम के दौरान श्री सुरेश पालीवाल द्वारा अर्बन स्केचर्स उदयपुर को 200 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्मृति चिन्ह (मेमेंटो) भेंट किया गया। यह स्मृति चिन्ह समूह की निरंतर रचनात्मक यात्रा, उपलब्धि और कला के प्रति समर्पण के सम्मान एवं उत्सव का प्रतीक रहा।

*45 कलाकारों की रचनाओं ने बिखेरे कला के रंग*

प्रदर्शनी में अर्बन स्केचर्स उदयपुर से जुड़े अनेक कलाकारों के स्केच प्रदर्शित किए गए। इनमें आदित्य सेन, अखिलेश कुमावत, अर्पण, असद सिद्दीकी, भानु प्रताप सोनी, भावेश डूंगरी, भूमिका देपुरा, बंटी सुथार, दीप सिंह, दीपिका मेघवाल, दीप्ति आमेटा, हेमंत जोशी, देवेश व्यास, फरहान, ग्रिशा सूरी, जयेश कोठारी, कमलेश डांगी, जय खत्री, नीलोफर मुनीर, राहुल माली, राम बहादुर राणा, सूर्यभान, केनी सेन, कृष्णा, कृष्णम लड्ढा, विनीत खत्री, विश्वास आमेटा, यशस्वी श्रीवास्तव, दिनेश यादव, पारुल मंडोत, हिरल तीरगर, जिनल जैन, करिश्मा जोशी, रोहित व्यास, शिखा पुरोहित, सिमरन बिड़ला, मुकेश गुरनानी, सुरेश पालीवाल, पुरंजय श्रीमाली, तुलिका देपुरा, वरुण गुरनानी, पुविशा व्यास, सुहानी व्यास, सुनील लड्ढा और यश वाधानी के रेखाचित्र शामिल हैं।

इन कलाकारों ने अपने-अपने दृष्टिकोण से उदयपुर और अन्य स्थानों के जीवन, स्थापत्य, प्रकृति तथा सामाजिक परिवेश को कागज पर उतारा है। अलग-अलग शैली और दृष्टि से बनाए गए स्केच प्रदर्शनी में आने वाले कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

*कला सीखने और समझने का भी अवसर*

प्रदर्शनी के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया। ‘कला कैसे बेचें’ विषय पर रजत कहानीवाला तथा सुरेश पालीवाल ने  ‘परिप्रेक्ष्य रेखाचित्र कैसे बनाएं’ विषय पर कार्यशाला ली। राहुल माली ने लाइव स्केचिंग के माध्यम से शहरवासियों को आकर्षित किया। शाम को कृष्णा और पुविशा के साथ मुक्त मंच का आयोजन तथा असद सिद्दीकी और नीरज की संगीत संध्या के साथ पहले दिन का समापन हुआ।

अर्बन स्केचर्स प्रमुख सुनील लड्ढा ने बताया कि 200 सप्ताह की यह यात्रा केवल चित्र बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक इमारतों, स्थापत्य कला, प्रकृति और शहर के बदलते स्वरूप को लगातार दस्तावेज के रूप में दर्ज करने का प्रयास रही है। चौथी प्रदर्शनी इसी रचनात्मक यात्रा को आमजन तक पहुंचाने की पहल है।
उदयपुर ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पहुंचे उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट 
चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लौटे उदयपुर 
वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर के लिए किया प्रस्थान 
जयपुर और अलवर में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

उदयपुर, 16 अगस्त।  विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिं़क एवं शीर्ष दस चांदी उत्पादक कंपनी में से एक हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी परिचालन इकाइयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कंपनी द्वारा ध्वजारोहण, वृक्षारोपण अभियान, कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों के साथ परेड का आयोजन किया।

कंपनी की सभी इकाईयों में परेड, वृक्षारोपण अभियान, नाटक, नृत्य के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत की जिं़क, लेड और सील्वर की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क देश की वृद्धि और प्रगति में लंबे समय से भागीदार रही है। उदयपुर स्थित हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान ज़िंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि, स्वतंत्रता नयी जिम्मेदारियों के साथ हमें आने वाली पीढिंयों के लिए और बेहतर भारत बनाने के संकलप को साकार करने की याद दिलाती है। हिन्दुस्तान जिं़क में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हम आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करने की ओर अग्रसर हैं, उच्च गुणवत्ता वाले मेटल का उत्पादन देश की आर्थिक और विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से यात्रा के लिए आवश्यक हैं। हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर अपने राष्ट्र के विकास का समर्थन करने और अभिनव उत्पाद समाधानों के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड भारत को जिम्मेदारी पूर्ण खनन के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करती है। हिन्दुस्तान जिं़क के जिंक स्मेल्टर देबारी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादव एवं जावर माइंस में आईबीयू सीईओ अंशुल खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर में फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक करते हुए आमजन से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लीं और बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चॉकलेट्स दी। मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार से आमजन में उत्साह का माहौल नजर आया। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत एवं विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ रहे।*
Writing
उदयपुर में आमजन के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील पर मॉर्निंग वॉक की और आमजन से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को टॉफियां दीं, बड़ों से हाथ मिलाकर उनके हाल-चाल जाने। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उनकी सादगी और आत्मीयता से अभिभूत नजर आए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
उदयपुर में आमजन के बीच फतेह सागर की पाल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील पर मॉर्निंग वॉक की और आमजन से आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को टॉफियां दीं, बड़ों से हाथ मिलाकर उनके हाल-चाल जाने। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग उनकी सादगी और आत्मीयता से अभिभूत नजर आए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Video 7
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के राजस्थान आगमन पर शनिवार को मुख्यमंत्री
 भजनलाल शर्मा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) एवं अलवर से प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास सहित अन्य कई सौगातें देंगे।
राष्ट्र मंदिर नवलखा महल में उमड़ा देशप्रेम का ज्वार

80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली, अखंड वंदे मातरम् गायन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम; हजारों दर्शकों ने देखे प्रेरणादायी प्रकल्प

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्र मंदिर–नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र, गुलाब बाग में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र में आयोजित विविध कार्यक्रमों में बुजुर्गों से लेकर युवाओं, किशोरों और बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन नवलखा महल परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों, तिरंगे और देशप्रेम की भावनाओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य के नेतृत्व में गुलाब बाग के मुख्य द्वार से नवलखा महल तक निकाली गई भव्य तिरंगा रैली से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ रैली में भाग लिया। इसके पश्चात वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखंड वंदे मातरम् गायन किया गया। गायन के पश्चात न्यास अध्यक्ष अशोक आर्य ने राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

मातंगिनी हाजरा और कनकलता बरुआ का उदाहरण देकर युवाओं को दिया संदेश

अपने संबोधन में अशोक आर्य ने वंदे मातरम् के राष्ट्रीय आंदोलन में रहे ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक गीत किस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना का केंद्रीय स्वर बन गया, इसका उदाहरण वंदे मातरम् है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह समझना होगा कि भारत की स्वतंत्रता सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं मातंगिनी हाजरा और कनकलता बरुआ का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर 73 वर्षीय मातंगिनी हाजरा थीं और दूसरी ओर मात्र 17 वर्ष की कनकलता बरुआ। दोनों ने तिरंगा हाथ में लेकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध मार्च किया। पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए भी उन्होंने तिरंगे को अपने हाथ से नीचे नहीं गिरने दिया। मातंगिनी हाजरा गोली लगने के बाद भी तिरंगा ऊंचा रखे रहीं और कनकलता बरुआ ने भी प्राणोत्सर्ग तक ध्वज को नहीं छोड़ा।

अशोक आर्य ने कहा कि इन वीरों का जज्बा हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि आजादी बड़ी कीमत चुकाकर मिली है और स्वतंत्र भारत की स्वतंत्रता, एकता एवं गौरव की रक्षा करना अब हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का आह्वान किया।

नवलखा महल बना राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का जीवंत केंद्र

उन्होंने कहा कि नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र केवल दर्शनीय स्थल नहीं, बल्कि मानव निर्माण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला केंद्र है। यहां भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा, संस्कारों और महापुरुषों की जीवनगाथाओं को विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इसी कड़ी में प्रसिद्ध दानवीर महाशय राजीव गुलाटी के सहयोग से निर्मित सिलिकॉन म्यूजियम विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां देश के 18 महान क्रांतिकारियों की अत्यंत जीवंत प्रतिमाएं दर्शकों को इतिहास के उस कालखंड में ले जाती हैं, जहां वे इन अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को मानो प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं।
निःशुल्क प्रवेश पर उमड़े हजारों दर्शक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र मंदिर नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बड़ी संख्या में दर्शक यहां पहुंचे। विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अत्यंत उत्साहजनक रहीं। अनेक दर्शकों ने इसे “अद्भुत, आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक” बताते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय को यहां एक बार अवश्य आना चाहिए।

बुजुर्ग, प्रौढ़, युवा, किशोर और बच्चे—हर आयु वर्ग के लोगों के लिए केंद्र में प्रेरणा के अनेक स्रोत मौजूद रहे।
आजाद भारत थ्रू माय लेंस’ में शिवानी शर्मा प्रथम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यास की ओर से ‘आजादी थ्रू माय लेंस’ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुंबई की शिवानी शर्मा ने प्रथम, जयपुर के अजय पारीख ने द्वितीय तथा उदयपुर के संजय धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको प्रमाण पत्र और सत्यार्थ प्रकाश प्रेषित किया जा रहा है।
न्यास के मंत्री श्री भवानी दास आर्य ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। न्यास के कोषाध्यक्ष श्री नारायण मित्तल ने सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान ज्ञान परीक्षा
इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यास की ओर से श्रीमती दुर्गा गौरमात, दिव्येश सुथार एवं सिद्धम आर्य के नेतृत्व में गुलाब बाग भ्रमण करने वाले नर नारियों के मध्य संविधान विषयक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों से भारतीय संविधान और उससे संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान का परीक्षण किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को न्यास की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पारितोषिक के रूप में भेंट किया गया।
युवाओं और कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्थाएं
समूचे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं न्यास के स्टाफ द्वारा व्यवस्थापक श्री भंवरलाल गर्ग के नेतृत्व में तथा नवलखा महल के युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती ऋचा पीयूष के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से की गईं। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों की सुविधा, प्रवेश, विभिन्न प्रकल्पों के दर्शन तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। सहयोगियों में श्री विनोद कुमार राठौर श्री रविंद्र राठौर सुश्री सृष्टि राठौर भास्कर मित्तल, मितिशा मित्तल, जयेश आर्य, सुभाष गुप्ता, नवनीत आर्य, करण मेनारिया, रेखा गमेती, यशवंत मीणा , देवीलाल पारगी, लक्ष्मण खराड़ी, निरमा, विकास उल्लेखनीय हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर नवलखा महल में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि जब इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों को जीवंत रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया जाता है तो हर आयु वर्ग उससे जुड़ता है। राष्ट्र मंदिर नवलखा महल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त संदेश दिया।
राष्ट्र मंदिर नवलखा महल में उमड़ा देशप्रेम का ज्वार

80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा रैली, अखंड वंदे मातरम् गायन और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम; हजारों दर्शकों ने देखे प्रेरणादायी प्रकल्प

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्र मंदिर–नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र, गुलाब बाग में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र में आयोजित विविध कार्यक्रमों में बुजुर्गों से लेकर युवाओं, किशोरों और बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन नवलखा महल परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों, तिरंगे और देशप्रेम की भावनाओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य के नेतृत्व में गुलाब बाग के मुख्य द्वार से नवलखा महल तक निकाली गई भव्य तिरंगा रैली से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ रैली में भाग लिया। इसके पश्चात वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखंड वंदे मातरम् गायन किया गया। गायन के पश्चात न्यास अध्यक्ष अशोक आर्य ने राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

मातंगिनी हाजरा और कनकलता बरुआ का उदाहरण देकर युवाओं को दिया संदेश

अपने संबोधन में अशोक आर्य ने वंदे मातरम् के राष्ट्रीय आंदोलन में रहे ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक गीत किस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना का केंद्रीय स्वर बन गया, इसका उदाहरण वंदे मातरम् है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह समझना होगा कि भारत की स्वतंत्रता सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं मातंगिनी हाजरा और कनकलता बरुआ का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर 73 वर्षीय मातंगिनी हाजरा थीं और दूसरी ओर मात्र 17 वर्ष की कनकलता बरुआ। दोनों ने तिरंगा हाथ में लेकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध मार्च किया। पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए भी उन्होंने तिरंगे को अपने हाथ से नीचे नहीं गिरने दिया। मातंगिनी हाजरा गोली लगने के बाद भी तिरंगा ऊंचा रखे रहीं और कनकलता बरुआ ने भी प्राणोत्सर्ग तक ध्वज को नहीं छोड़ा।

अशोक आर्य ने कहा कि इन वीरों का जज्बा हमें निरंतर यह स्मरण कराता है कि आजादी बड़ी कीमत चुकाकर मिली है और स्वतंत्र भारत की स्वतंत्रता, एकता एवं गौरव की रक्षा करना अब हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का आह्वान किया।

नवलखा महल बना राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का जीवंत केंद्र

उन्होंने कहा कि नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र केवल दर्शनीय स्थल नहीं, बल्कि मानव निर्माण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला केंद्र है। यहां भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा, संस्कारों और महापुरुषों की जीवनगाथाओं को विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इसी कड़ी में प्रसिद्ध दानवीर महाशय राजीव गुलाटी के सहयोग से निर्मित सिलिकॉन म्यूजियम विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां देश के 18 महान क्रांतिकारियों की अत्यंत जीवंत प्रतिमाएं दर्शकों को इतिहास के उस कालखंड में ले जाती हैं, जहां वे इन अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को मानो प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं।
निःशुल्क प्रवेश पर उमड़े हजारों दर्शक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र मंदिर नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया। प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बड़ी संख्या में दर्शक यहां पहुंचे। विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अत्यंत उत्साहजनक रहीं। अनेक दर्शकों ने इसे “अद्भुत, आश्चर्यजनक और प्रेरणादायक” बताते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय को यहां एक बार अवश्य आना चाहिए।

बुजुर्ग, प्रौढ़, युवा, किशोर और बच्चे—हर आयु वर्ग के लोगों के लिए केंद्र में प्रेरणा के अनेक स्रोत मौजूद रहे।
आजाद भारत थ्रू माय लेंस’ में शिवानी शर्मा प्रथम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यास की ओर से ‘आजादी थ्रू माय लेंस’ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुंबई की शिवानी शर्मा ने प्रथम, जयपुर के अजय पारीख ने द्वितीय तथा उदयपुर के संजय धाकड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको प्रमाण पत्र और सत्यार्थ प्रकाश प्रेषित किया जा रहा है।
न्यास के मंत्री श्री भवानी दास आर्य ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। न्यास के कोषाध्यक्ष श्री नारायण मित्तल ने सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान ज्ञान परीक्षा
इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर न्यास की ओर से श्रीमती दुर्गा गौरमात, दिव्येश सुथार एवं सिद्धम आर्य के नेतृत्व में गुलाब बाग भ्रमण करने वाले नर नारियों के मध्य संविधान विषयक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों से भारतीय संविधान और उससे संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान का परीक्षण किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को न्यास की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती का अमर ग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पारितोषिक के रूप में भेंट किया गया।
युवाओं और कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्थाएं
समूचे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं न्यास के स्टाफ द्वारा व्यवस्थापक श्री भंवरलाल गर्ग के नेतृत्व में तथा नवलखा महल के युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रीमती ऋचा पीयूष के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से की गईं। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों की सुविधा, प्रवेश, विभिन्न प्रकल्पों के दर्शन तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। सहयोगियों में श्री विनोद कुमार राठौर श्री रविंद्र राठौर सुश्री सृष्टि राठौर भास्कर मित्तल, मितिशा मित्तल, जयेश आर्य, सुभाष गुप्ता, नवनीत आर्य, करण मेनारिया, रेखा गमेती, यशवंत मीणा , देवीलाल पारगी, लक्ष्मण खराड़ी, निरमा, विकास उल्लेखनीय हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर नवलखा महल में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण रहा कि जब इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों को जीवंत रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया जाता है तो हर आयु वर्ग उससे जुड़ता है। राष्ट्र मंदिर नवलखा महल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस - 2026,
आबकारी भवन में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

उदयपुर, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह आबकारी भवन मुख्यालय उदयपुर में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर उदयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर एवं सलामी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा साथ मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पाॅलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने ध्वजारोहण के उपरांत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान तक दिया आज उन सभी शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रहित में अपने राजकीय दायित्व का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण भाव से करते हुए राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनना चाहिए।
समारोह में आबकारी निरीक्षक शकुंतला जैन ने ‘‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी’’ गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की बालिकाओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनीता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
--00--
रबी उल अव्वल की आमद की खुशी मनाई, मुस्लिम महासंघ ने निकाली तिरंगा यात्रा

उदयपुर। मुस्लिम समुदाय के मुबारक महीने रबी उल अव्वल की शुरुआत पर मुस्लिम महासंघ की ओर से* चेतक, उदयपुर पर कार्यक्रम आयोजित कर इस मुबारक महीने की आमद की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि *रबी उल अव्वल का महीना* मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम और मुबारक महीना है। *इसी महीने की 12 तारीख को हुज़ूर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की दुनिया में आमद हुई थी*। इस अवसर पर *हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की 1501वीं यौमे पैदाइश मनाई जाएगी।*

रबी उल अव्वल की आमद की खुशी में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं, मगरिब की नमाज़ के बाद सलातो-सलाम पेश किया गया और देश में अमन, शांति, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ की गई।

*कार्यक्रम के साथ देश की आज़ादी की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।*

इस अवसर पर *मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुहम्मद बख्श, प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ, प्रदेश सचिव हाजी मोईनुद्दीन, संभागीय संगठन सचिव अब्दुल मजीद, नज़ीर मुहम्मद, हाजी सिद्दीक मुल्तानी, मुहम्मद आज़ाद खान, बशीर मुहम्मद, साकिर भाई, अशफाक भाई, मुस्तफ़ा हुसैन,शमशु भाई सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।*

*जारी कर्ता*
*मुस्लिम महासंघ, उदयपुर*
ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक नए सौपान से हिंदुस्तान जिंक में महिलाएं रच रही आज़ादी के किर्तीमान

सखी पहल के माध्यम से 25 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं बचत, ऋण, कौशल और आजीविका के अवसरों से जुड़ीं

26.3 प्रतिशत महिला कार्यबल के साथ देश के मेटल एवं माइनिंग सेक्टर में सबसे आगे

उदयपुर, 14 अगस्त 2026। देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इन वर्षाे में हिंदुस्तान जिंक ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कंपनी एक ओर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर एवं आधुनिक माइंस और स्मेल्टर्स में महिलाओं को तकनीक आधारित नेतृत्व भूमिकाओं में आगे बढ़ा कर नए सौपान रच रही है तो साथ ही ये महिलाएं अपनी उपलब्धियों से आजादी के किर्तीमान भी स्थापित कर रही है।

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं वित्तीय सहायता, कौशल प्रशिक्षण और आजीविका के अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं हिंदुस्तान जिंक की आधुनिक और तकनीक-संचालित माइंस एवं स्मेल्टर्स में महिला इंजीनियर, ऑपरेटर और तकनीकी विशेषज्ञ एआई, ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण जैसे उन्नत क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। यह प्रयास आर्थिक स्वतंत्रता से लेकर नेतृत्व तक महिलाओं को सशक्त बनाने की कंपनी की सोच को दर्शाता है।

हिंदुस्तान जिंक की प्रमुख ‘सखी’ पहल के तहत 25 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। इन समूहों के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण, उद्यमिता प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। सखी उत्पादन समिति से जुड़ी फरजाना इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। उन्होंने घरेलू श्रम कार्य से आगे बढ़कर परिधानों और एफएमसीजी उत्पाद निर्माण में अपना स्थान बनाया और आज लगभग 3.47 लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। कोविड-19 के दौरान उनकी इकाई ने कपड़े के मास्क बनाकर न केवल अपनी आय बनाए रखी, बल्कि समाज की भी महत्वपूर्ण जरूरत पूरी की।

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि, स्वतंत्रता ने हमें एक राष्ट्र के रूप में अपना भविष्य गढ़ने की आजादी दी, जबकि आर्थिक स्वतंत्रता प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की ताकत देती है। हिंदुस्तान जिंक में हम मानते हैं कि हमारी जिम्मेदारी केवल आर्थिक मूल्य सृजित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे अवसर सृजित करना भी है जो लोगों को आगे बढ़ने में सहायक हो। चाहे ग्रामीण क्षेत्र की कोई महिला अपना व्यवसाय शुरू करे या तकनीकी क्षेत्र में कदम रखने वाली युवा महिला आधुनिक उद्योगों का नेतृत्व करे, हम उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ते हुए हम महिलाओं को आजीविका, आकांक्षाओं और नेतृत्व के नए अवसर उपलब्ध कराते रहेंगे।

कंपनी की ‘समाधान’ पहल भी महिलाओं को कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत बनाने में मदद कर रही है। मटून गांव की प्रेम बाई व्यास ने इसी पहल के माध्यम से अपने डेयरी व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पहले वह प्रतिदिन लगभग 10 लीटर दूध बेचती थीं और भुगतान के लिए बिचैलियों पर निर्भर थीं। आज उनका उत्पादन बढ़कर करीब 85 लीटर प्रतिदिन हो गया है और उनकी मासिक आय 90 हजार रुपये से अधिक है। उन्हें भुगतान सीधे बैंक खाते में मिलता है और वह स्वयं 20 पशुओं वाली डेयरी का संचालन कर रही हैं।

जहां ग्रामीण महिलाएं उद्यमिता और आजीविका के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं, वहीं हिंदुस्तान जिंक के कार्यस्थलों पर भी उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। कंपनी के कुल कार्यबल में 26.3 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो भारत के मेटल एवं माइनिंग उद्योग में सबसे अधिक है। साथ ही, 62 प्रतिशत कर्मचारी 35 वर्ष से कम आयु के हैं, जिससे यह उद्योग के सबसे युवा और समावेशी कार्यबलों में शामिल है।

आज हिंदुस्तान जिंक में महिलाएं भूमिगत खदानों में काम कर रही हैं, भारी मशीनरी संचालित कर रही हैं, महत्वपूर्ण उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रबंधन कर रही हैं, माइन रेस्क्यू टीमों का हिस्सा हैं और एआई, मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन तथा डिजिटलीकरण जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों का नेतृत्व कर रही हैं।

कंपनी की ‘तेजस्विनी’ पहल के अंतर्गत चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लीचिंग एवं प्यूरिफिकेशन सेक्शन में महिलाओं की टीम विभिन्न शिफ्टों में संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही है। इससे मैन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई मजबूती मिली है।

देबारी जिंक स्मेल्टर में कार्यरत आईआईटी दिल्ली से स्नातक स्वप्निल थोरी, डिजिटलाइजेशन विभाग का नेतृत्व कर रही हैं। वह एआई और मशीन लर्निंग आधारित समाधानों के माध्यम से स्मेल्टर्स और पावर प्लांट्स में बदलाव ला रही हैं। उनके नवाचारों ने प्रक्रिया दक्षता, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और संसाधन अनुकूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा उन्हें और उनकी टीम को कई सम्मान भी दिलाए हैं।

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित भारत 2047 की दिशा में बढ़ते हुए कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास के लाभ केवल उसके परिचालन तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और समुदायों तक भी पहुंचें।
News- आत्मीय साहित्यिक संध्या में सम्मान और संवाद का अनूठा संगम
उदयपुर। टीम संस्था, उदयपुर की ओर से आयोजित आत्मीय साहित्यिक संध्या में साहित्य, इतिहास, कला एवं संस्कृति से जुड़े साहित्यकारों, विद्वानों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सम्मान के साथ विचार-विमर्श एवं संवाद का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. देव कोठारी, बीएन कॉलेज के पूर्व उपाचार्य डॉ. जी.एस. राठौर, हिंदी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा पोटा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण कुमार ‘जुगनू’ तथा पूर्व आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी मंचासीन अतिथि रहे। टीम संस्था के सचिव एवं रंगकर्मी सुनील टांक ने मंचासीन अतिथियों सहित उपस्थित साहित्यकारों एवं विद्वजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश सालवी, राजस्थानी विभाग के प्रभारी अध्यक्ष, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अंकुर प्रकाशन  राजेंद्र पानेरी, गोरीकांत शर्मा, उपनिदेशक, सूचना केंद्र, डॉ. बसंत सोलंकी, सचिव, राजस्थान साहित्य अकादमी, अभीक सरकार क्षेत्रीय अधिकारी सी सी आर टी, डॉ. हुसैनी बोहरा, हिंदी प्रोफेसर, बीएन कॉलेज, डॉ. शारदा भट्ट, प्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं पूर्व प्रोफेसर, हेमंत जोशी, शिल्पकार, कहानीवाला रजत, शेली श्रीवास्तव, ओडिसी नृत्यांगना, रुचि सुखवाल, क्राफ्ट डिजाइनर, अशोक कुमार शर्मा, संस्था अध्यक्ष, शैलेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ रंगकर्मी, सरिता जैन, साहित्यकार, जेठानंद पंवार, कवि एवं साहित्यकार, आशीष हरकावत तथा अनुजा नाहर सहित अन्य विशिष्ट साहित्यकारों, विद्वजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।
मंचासीन अतिथियों डॉ. देव कोठारी, डॉ. शारदा पोटा, डॉ. जी.एस. राठौर, डॉ. श्रीकृष्ण कुमार ‘जुगनू’ एवं दिनेश कोठारी का भी संस्था की ओर से सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए लक्षा पोटा का सम्मान किया गया।
सुनील टांक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सम्मान के साथ साहित्यिक संवाद को आगे बढ़ाना था। कार्यक्रम में हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “निज के भीतर निज से इतर” तथा उसके लेखक कुंदन माली के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार-गोष्ठी एवं संवाद हुआ। साहित्यकारों एवं विद्वानों ने पुस्तक की विषयवस्तु तथा कुंदन माली के रचनात्मक अवदान के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में प्रदीप कौशिक, लोकेश सहित अन्य साहित्यकार एवं विद्वजन उपस्थित रहे। आत्मीय वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन में सम्मान, संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साझा मंच मिला।
यह कार्यक्रम कजरी होटल के सभागार में आयोजित हुआ।
चित्तौड़गढ़ में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, करीब 4 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

गंगरार पुलिस की कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ)(1) के तहत बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई।
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद अशोक बंजारा, राहुल बंजारा और शांति देवी बंजारा के नाम से अर्जित संपत्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज कराया है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में मोटरसाइकिल, कार, बैंक खाते और कृषि भूमि शामिल हैं। इन संपत्तियों को अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों से अर्जित किया गया माना गया है। संबंधित संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM (FOP) एवं NDPS Act, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया था।
सुनवाई के बाद संपत्तियों को फ्रीज करने की अनुमति प्रदान की गई। पुलिस के मुताबिक फ्रीज की गई संपत्ति की कुल बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर गंगरार थाना पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन 9460425643 पर सूचना दें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chittorgarh nis:value=Chittorgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangrar nis:value=Gangrar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreerajasthan nis:value=DrugFreeRajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndpsact nis:value=NDPSAct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
90 लाख ₹ का टेंडर नगर निगम देकर ठेकेदारों पर मेहरबानी जरूर हो रही... लेकिन ये ठेकेदार सफाईकर्मियों का खून चूसते है.... उन्हें जितना मेहनताना मिलना चाहिए वो नहीं मिलता..........इसके साथ ही सफाई व्यवस्था वैसी नहीं हो पाती जैसे इंदौर मे है.... 90 लाख रूपये की बजाय सरकार सफाईकर्मियों की नियुक्ति करे.... जिससे ठेका प्रथा बंद हो......
राजस्थान मे कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की नियुक्तिया
*राज्य स्तरीय मादक पदार्थ नष्टीकरण अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस की कार्रवाई।*
*17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट।*
*डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए व स्मैक को पुलिस ने जलाकर किया नष्टीकरण।*
*नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये।*

चित्तौड़गढ़, 13 अगस्त 2026। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया।
     पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 07 करोड़ रुपये आंकी गई है।

*42 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ का नष्टीकरण-*
     पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न पुलिस थानों के मालखानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थ एवं अन्य जब्त माल लंबे समय से संधारित होने के कारण मालखानों में जगह की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जब्त माल के विधिसम्मत निस्तारण तथा पुलिस थानों के मालखानों को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नॉन एसआर शाखा द्वारा संबंधित थानों से प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक रिकॉर्ड तैयार किया गया। न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं निर्णय के बाद जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कुल 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल 08 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ व गांजे के 400 पौधे नष्ट किये गए।
     इनमें 39 प्रकरणों में 42 क्विंटल 05 किलोग्राम 183 ग्राम डोडाचूरा, 4 प्रकरणों में 01 किलोग्राम 175 ग्राम गांजा, 01 प्रकरण में 123 ग्राम एमडीएमए, 01 प्रकरण में 56 ग्राम हेरोइन व 02 प्रकरण में 1.582 किलो एवं 400 गांजे के पौधे शामिल है। उक्त मादक पदार्थ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में तस्करों के कब्जे से जब्त किए गए थे।

*17 पुलिस थानों के प्रकरणों में हुई कार्रवाई-*
नष्टीकरण की कार्रवाई जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, बस्सी, आकोला, रावतभाटा, बेगूं, पारसोली, भूपालसागर, शंभूपुरा, बिजयपुर, कनेरा, चंदेरिया, बड़ीसादड़ी, जावदा एवं भदेसर के कुल 47 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के संबंध में की गई।

*पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी-*
    नष्टीकरण से पूर्व संबंधित प्रकरणों के रिकॉर्ड का मिलान किया गया तथा जब्त मादक पदार्थों का विधिवत वजन किया गया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मादक पदार्थों के वजन, सत्यापन एवं नष्टीकरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह, डीएसपी भदेसर श्री विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री जोधाराम, शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज, संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी, नॉन एसआर शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट के एचआर हेड नितेश राठी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी धीरेन्द्र राठौड एवं पर्यावरण विभाग के नरेन्द्र भट्ट आदि अधिकारियों की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया।
चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण, मालखाना प्रबंधन एवं प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अतुल चंडालिया का भव्य जन्मदिन समारोह

उदयपुर में भाजपा नेता एवं विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। समारोह में 3 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। अतुल चंडालिया ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और महाकाल मंदिर में सेवा कार्य किया।
इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हजारों पौधे वितरित किए गए। LakeCityNews के सम्पादक संजय खोखावत भी समारोह में शामिल हुए और अतुल चंडालिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.23 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ नष्ट

उदयपुर। जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 पुलिस थानों के 42 प्रकरणों में जब्त किए गए करीब 1.23 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2026 को डबोक स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कुल 2541.318 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए।
इसमें 2303.200 किलो डोडा चूरा, 212.617 किलो गांजा, 41.56 ग्राम MDMA, 36.52 ग्राम ब्राउन शुगर, 3.750 लीटर कोडिन, 28.12 ग्राम चरस, 44.20 ग्राम स्मैक, 15.550 किलो गांजे के पौधे और 6.050 किलो अफीम के पौधे शामिल हैं।
इन जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत 1,23,62,520 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कहा कि नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurpolice nis:value=UdaipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurnews nis:value=UdaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreeindia nis:value=DrugFreeIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nashamuktbharat nis:value=NashaMuktBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugsseazadi nis:value=DrugsSeAzadi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipur nis:value=Udaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakecitynews nis:value=LakeCityNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugdestruction nis:value=DrugDestruction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndpsact nis:value=NDPSAct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=udaipurcrime nis:value=UdaipurCrime nis:enabled=true nis:link/>
उदयपुर ब्रेकिंग

स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास

जिला प्रशासन के निर्देशन में गांधी ग्राउंड में चल रही फुलड्रेस रिहर्सल

लाइजनिंग ऑफिसर प्रेमचंद श्रीमाली ने किया ध्वजारोहण

परेड का निरीक्षण कर ली मार्च पास्ट की सलामी

बच्चों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया प्रदर्शन
राजस्थान के किन किन जिलों में किस आरक्षण वर्ग का जिला प्रमुख बनेगा...देखिए
उदयपुर पुलिस की नई पहल: SP डॉ. अमृता दुहन ने रानी रोड पर Tourist Police Kiosk का शुभारंभ किया।

फतेहसागर झील की रानी रोड पर शुरू हुए इस टूरिस्ट पुलिस कियोस्क के जरिए देशी-विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा, जरूरी जानकारी और तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह रही कि कियोस्क का उद्घाटन महिला पुलिसकर्मियों के हाथों कराया गया।
उदयपुर के फतेहसागर झील पर मेले के दौरान,चट्टान खिसकी, 3 लोग घायल