सेवा संकल्प अभियान 2026 : ग्राम पंचायत भवन दबक में नशा मुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
==============================
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर के दिशा-निर्देशन में आज जिले के विकासखंड परासिया में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 02, उमरेठ के ग्राम पंचायत भवन दबक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा नशा मुक्ति संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति को लेकर विस्तृत परिचर्चा की गई तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही सभी को नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति द्वारा दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम प्रसाद कुमरे, ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेंढकी से श्री रामदयाल कुमरे एवं श्री मनीलाल भात्रवंशी, सरपंच श्रीमती अनिता वाडिवा, सचिव श्री दुर्गाप्रसाद यदुवंशी सहित छात्र-छात्राएं सोनिया यादव, प्यारी पगारे, रवि शीलू, राजेश राजभोपा, अमन यादव व श्री संदीप यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026