सेवा मेरा योगदान अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता बैठक आयोजित
===============================
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आज साइबर सुरक्षा जागरूकता बैठक का आयोजन श्री श्री लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय परासिया में किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने बढ़ते साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इससे बचाव के उपायों के बारे में बताया। इसके उपरांत मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस थाना परासिया से एएसआई श्री देवकरण डेहरिया, श्री संजय चंद्रवंशी एवं श्री संजय बघेल ने साइबर क्राइम के विषय में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रकार एवं उनके घटित होने के तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही स्वयं, अपने परिवार एवं व्यक्तिगत जानकारी को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवांकुर संस्था उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत, मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति, श्री मनीष कैथवास, श्रीमती नविता सिंह, श्री रूपेश सूर्यवंशी, श्री पंकज अंबेदास तथा बीएसडब्लू एवं एमएसडब्लू के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन मेंटर श्री मनीष कैथवास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मेंटर श्री पंकज अंबेदास द्वारा किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh