Public App Logo
जन शिक्षण संस्थान जमुई में योग शिविर का आयोजन || Jamui Hunt Media अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान जमुई परिसर में रविवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक अंशुमान की देखरेख में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षिका पूजा आर्या ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासन करवाए और योग के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे आसनों का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और एकाग्रता विकसित होती है। Jan Shikshan Sansthan Jamui निदेशक अंशुमान ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ कौशल विकास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देना है। प्रशिक्षुओं ने उत्साह से योगाभ्यास में भाग लिया और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कु सिंह, प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन, कुन्दन कुमारी, फील्ड ऑफिसर सोनी कुमारी, अकाउंटेंट प्रभाष रंजन मिश्र, कर्मी चन्दन कुमार, प्रीति कुमारी सहित विभिन्न ट्रेड के दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद थे। - Jamui News