Public App Logo
Profile Picture

Jamui Hunt Media

@jamuihunt
3352Followers
2Following
गिद्धौर मुसहरी टोला में युवाओं ने बुजुर्गों के कंधे पर रखा सम्मान का शॉल,किया सम्मानित || Jamui Hunt Media 

 • Report : Abhishek Kumar Jha 

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत जमुई से जुडे युवाओं द्वारा गुरुवार की गिद्धौर के मुशहरी टोला में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर बुजुगों को सुरक्षा, सहभागिता और गरिमा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर युवाओं और समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और योगदान को सम्मान देते हुए उनके लिए सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण तैयार करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। इस अवसर पर मेरा युवा भारत जमुई की ओर से  वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन दिखा। 
मौके पर उपस्थित भागीरथ यादव,विकास रंजन आदि ने कहा कि बुजुर्ग किसी परिवार के सदस्य मात्र नहीं बल्कि समाज की अनुभव और परंपरा की जीवंत धरोहर हैं। उनके संघर्षों और अनुभवों से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। युवाओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई एवं मेरा युवा भारत से जुडे युवा राकेश कुमार ,हर्ष कुमार, सागर कुमार, गोलू कुमार के अलावा लाभुक प्रेम मांझी,मीना देवी,बिमली देवी,तारणि देवी,तेतरी देवी,जितनी देवी,नरेश मांझी,नारायण शर्मा,नौरंगी यादव,पुच्छल मांझी,बच्चू मांझी,भगीरथ यादव,चेतनी देवी,अर्जुन मांझी,फुकरी देवी,राजों देवी,कमल किशोर यादव,मनहर चौधरी,छोटू मांझी,कृष्ण मांझी,धनेश्वर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
जमुई जिले के 11 केंद्र पर 23 अक्टूबर को 6455 मतदाता करेंगे कोशी स्नातक निर्वाचन चुनाव || Jamui Hunt Media 

 • Report : Abhishek Kumar Jha 

  बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दिया है। 22 सितंबर को जारी नोट के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर को होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, जांच 7 अक्टूबर और वापसी 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा, मतगणना 27 अक्टूबर और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी। 
जमुई जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 6455 मतदाता हैं, जिनमें 5252 पुरुष और 1203 महिला हैं। आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल निर्वाची पदाधिकारी और जिलाधिकारी जमुई सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे। 22 सितंबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
गिद्धौर एवं सोनो हाईस्कूल को मिल गए नए प्रभारी..|| Jamui Hunt Media
जमुई के स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी नहीं ! जानिए पूरी खबर || Jamui Hunt Media 

 • Report: Abhishek Kumar Jha 

 गांधी जयंती पर जमुई जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में महात्मा गांधी के जीवन, विचार और उनके आदर्शों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को गांधी जयंती पर कार्यशाला, सेमिनार व प्रतियोगिताएं कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी की भी बात कही गई है।  अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला व सेमिनार से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, अनुशासन व सामाजिक समरसता के विचारों से अवगत कराया जाएगा।
गिद्धौर निवासी डा. एनडी मिश्रा को पूर्व राष्ट्रपति ने किया सम्मानित || Jamui Hunt Media 

 • Report : Abhishek Kumar Jha 

गिद्धौर निवासी नेत्र चिकित्सक डा. Nilendu Mishra ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। कलकाता में आयोजित एसोसिएशन आफ कम्युनिटी ओपथलमोलजिस्ट आफ इंडिया  के 25वें इंटरनेशनल असेंबली सम्मेलन में उन्हें ‘कम्युनिटी ओपथलमोलजिस्ट आफ झारखंड’ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। डा. मिश्रा को यह सम्मान संताल परगना, जमुई और आसपास के पिछड़े क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से अनवरत दी जा रही सेवाओं के लिए मिला है। बता दें, सीमित संसाधनों में हजारों गरीब मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाने और ग्रामीण स्तर पर नेत्र जागरूकता फैलाने में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। इधर, इस सम्मान की खबर आते ही गिद्धौर, जमुई क्षेत्र में खुशी की लहर है। सहकर्मियों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ डा मिश्रा का नहीं, बल्कि पूरे जमुई का गौरव है।
गिद्धौर महोत्सव-2026 की रणभेरी बज गई, स्थानीय कलाकार करें आवेदन 
 • Report : Abhishek Kumar Jha || Jamui Hunt Media
Breaking: गिद्धौर हाईस्कूल में होगा गिद्धौर महोत्सव 2026 का आयोजन,तैयारी शुरू || Jamui Hunt Media
✨ तिरंगे के रंग में रंगा आज़ादी का जश्न 2026 

<nis:link nis:type=tag nis:id=instgram nis:value=instgram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15thaugust nis:value=15thaugust nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=postviral nis:value=postviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> 𝐉amui 𝐇unt
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के 16वीं पुण्यतिथि पर विशेष || Jamui Hunt Media श्रेयसी सिंह District Administration Jamui BJP Bihar Yuva Sangthan Bjp Jamui 
Report : Abhishek Kumar Jha | Ravi Ranjan
Advt. : स्वामी विवेकानन्द एकेडमी, गिद्धौर || Jamui Hunt Media
Swami Vivekanand Academy Gidhaur
जमुई की सड़कों पर न्याय मार्च...भरत भूषण तिवारी को इंसाफ की मांग || Jamui Hunt Media
बिहार में OPPO Reno16 Series की धूम: Mobile Zone Sikandra ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड

Jamui के Mobile Zone Sikandra को मिली बड़ी पहचान, OPPO टीम ने किया सम्मानित
---
*सिकन्दरा, जमुई, बिहार* | Mobile Zone Sikandra ने OPPO Reno16 Series की रिकॉर्डतोड़ बिक्री कर बिहार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में स्टोर परिसर में भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

समारोह में OPPO इंडिया की पूरी टीम विशेष रूप से Mobile Zone Sikandra पहुंची। टीम ने स्टोर की शानदार परफॉर्मेंस की सराहना की और पूरे Mobile Zone परिवार को बधाई दी। 

OPPO ने हाल ही में भारत में Reno16 Series लॉन्च की है। AI फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन के कारण यह सीरीज ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। इसी का नतीजा है कि Mobile Zone Sikandra ने बिहार के टॉप OPPO रिटेल आउटलेट्स में अपनी जगह बना ली है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों का आभार भी व्यक्त किया गया। स्टोर का मानना है कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई।

*विकाश कुमार, प्रोपराइटर, Mobile Zone Sikandra* ने कहा, 
 "यह उपलब्धि हमारे सभी ग्राहकों के प्यार, विश्वास और हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। OPPO की पूरी टीम का Mobile Zone आने के लिए दिल से धन्यवाद। हम आगे भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा, शानदार ऑफर्स और नवीनतम स्मार्टफोन उपलब्ध कराते रहेंगे।"

Mobile Zone की ओर से सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Mobile Zone – खुशियों की दुकान
पता: Near Bus Stand, Lakhisarai Road, Sikandra, Jamui, Bihar – 811315  
संपर्क 9661011111
मोबाइल ज़ोन सिकंदरा ने एक महीने में 1 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री करके बिहार में शीर्ष विक्रेता स्टोर बन गया।
Jamui Hunt रिपोर्ट 
जमुई जिले के प्रतिष्ठित मोबाइल जोन सिकंदरा में धूमधाम से मनाया गया Vivo ब्रांड सेलिब्रेशन

सिकंदरा (जमुई): जमुई जिले के प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम मोबाइल जोन – खुशियों की दुकान, सिकंदरा में Vivo ब्रांड सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राहकों, Vivo टीम और मोबाइल जोन परिवार ने मिलकर शानदार तरीके से सफलता का जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया। शोरूम में आने वाले ग्राहकों को Vivo के नए स्मार्टफोन मॉडल, आकर्षक ऑफर्स और गिफ्ट स्कीमों की जानकारी भी दी गई।

मोबाइल जोन के संचालक विकाश कुमार ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने सभी ग्राहकों और Vivo टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी मोबाइल जोन अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा, उचित मूल्य और शानदार ऑफर्स उपलब्ध कराता रहेगा।

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने मोबाइल जोन की निरंतर प्रगति की कामना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं।

मोबाइल जोन – खुशियों की दुकान
📍 Near Bus Stand, Sikandra, Jamui, Bihar – 811315
📞 9661011111

<nis:link nis:type=tag nis:id=mobilezonesikandra nis:value=MobileZoneSikandra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khushiyonkidukan nis:value=KhushiyonKiDukan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vivocelebration nis:value=VivoCelebration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=Jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sikandra nis:value=Sikandra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vivoindia nis:value=VivoIndia nis:enabled=true nis:link/>
Advt. : स्वामी विवेकानन्द एकेडमी, गिद्धौर || Jamui Hunt Media
Swami Vivekanand Academy Gidhaur
गढ़ही थाना परिसर में साईकिल यात्रियों ने किया पौधरोपण || Jamui Hunt Media 

लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर खैरा के गढ़ही ग्राम पहुंचे साईकिल यात्रा एक विचार जमुई के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं होगा। रविवार को अपनी 547वीं साप्ताहिक साईकिल यात्रा के क्रम में थाना परिसर में पौधारोपण कर हर परिसर हो हरा भरा अभियान का संकल्प दुहराया गया।  मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने सदस्यों और थाना कर्मियों के साथ पौधारोपण  किया। उन्होंने कहा कि हर परिसर हो हरा-भरा, हर नागरिक बने पर्यावरण का प्रहरी यह संदेश आज की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी न समझी जाय बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।  इस अवसर पर विवेक कुमार,मंटू कुमार यादव, गोलू कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा एवं राजा कुमार सहित थाना परिसर के कर्मी उपस्थित रहे।
जमुई की सड़कों पर न्याय मार्च...भरत भूषण तिवारी को इंसाफ की मांग || Jamui Hunt Media
जमुई में भरत भूषण की आवाज़ बने जमुई के युवाओं ने क्या कहा देखिए इस रिपोर्ट में.....
District Administration Jamui BJP Bihar Samrat Choudhary @bihar
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के 16वीं पुण्यतिथि पर विशेष || Jamui Hunt Media श्रेयसी सिंह District Administration Jamui BJP Bihar Yuva Sangthan Bjp Jamui 
Report : Abhishek Kumar Jha | Ravi Ranjan
गिद्धौर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नयागांव में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि || Jamui Hunt Media
जमुई में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बनकर की साइबर ठगी, नवजात के इलाज हेतु रखे ₹ 26000 उड़ाए || Jamui Hunt Media 

 • Report : Ravi Ranjan  || खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर एक प्रसूता के खाते से 26,498 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता नेहा कुमारी ने यह रकम अपने प्रसव और नवजात के इलाज के लिए बचाकर रखी थी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों निजी क्लिनिक में भर्ती हैं।
नेहा कुमारी ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 16 जून 2026 की शाम 6:25 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बताते हुए कहा कि जीविका योजना के तहत पैसा मिलेगा, जिसके लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन जरूरी है। वेरिफिकेशन के नाम पर ठग ने फोन में एक कोड दबाने को कहा। कोड डालते ही उनके पीएनबी खाते से पहले 24,098 रुपये और फिर 2,400 रुपये कट गए। कुल 26,498 रुपये UPI ID 288102866878 और खाता संख्या 26458100003212 में ट्रांसफर हो गए।
पीड़िता ने बताया कि प्रसव के दौरान जटिलता होने से उनका नवजात NICU में भर्ती है। “खाते में जमा एक-एक रुपया बच्चे के इलाज के लिए बचाया था। अब मेरे पास इलाज के लिए कुछ नहीं बचा। मैं और मेरा बच्चा दोनों खतरे में हैं,” नेहा ने रोते हुए कहा। इधर, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमुई -चकाई के 10 शिक्षकों के दामन पर लगा "फर्जीवाड़े" का दाग़, डीईओ ने दिया अल्टीमेटम|| Jamui Hunt Media
जमुई में कौशल को मिलेगा बढ़ावा, अपर सचिव ने Jan Shikshan Sansthan जमुई का किया दौरा || Jamui Hunt Media
जमुई के इस युवक ने छोड़ दी 7 सरकारी नौकरी, अब SDM बने,जानिए पूरी कहानी || JAMUI HUNT MEDIA
जमुई जिले का दो दिवसीय दौरा करेंगे MSDE भारत के सरकार के अपर सचिव, अधिकारियों संग होगी समीक्षात्मक बैठक || Jamui Hunt Media
जमुई में लागू होगा कोचिंग नियमावली ? सुन लीजिए, शिक्षा मंत्री Mithilesh तिवारी का बयान || Jamui Hunt Media