बांसवाड़ा में पुलिस पर गंभीर आरोप: आधी रात घर में घुसकर महिला-बेटी से मारपीट का दावा, SP से कार्रवाई की मांग
बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में पुलिसकर्मियों पर आधी रात घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता अनीता डामोर के मुताबिक, तड़के करीब 3 से 4 बजे डायल 112 की बोलेरो से पुलिसकर्मी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। आरोप है कि पूछताछ करने पर अनीता के सिर पर डंडों से वार किया गया, जबकि बीच-बचाव करने आई मां से भी मारपीट की गई। घायल अनीता को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की है। वहीं, थानाधिकारी श्याम सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि युवती के भाई को लूट के मामले में संदिग्ध होने पर पुलिस घर गई थी।
#Banswara #RajasthanNews #Police #Rajtalab #CrimeNews BreakingNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 18, 2026