*आलमपुर के देभई रोड पर नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से घरों में गंदे पानी की सप्लाई शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।*
*लापरवाही की भेंट चढ़ा निर्माण कार्य: जेसीबी की खुदाई से फूटी पाइपलाइन, नलों में आ रहा नाले का बदबूदार पानी*
BHIND:- आलमपुर: कस्बे के देभई रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान कार्यदायी संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेसीबी मशीन से की जा रही अनियोजित खुदाई के कारण जमीन के नीचे दबी पेयजल सप्लाई लाइन टूट गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से नाले और गटर का गंदा पानी सीधे पेयजल लाइन में समा रहा है, जिससे इलाके के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों से बदबूदार और काला पानी निकल रहा है, जिसके चलते लोग पीने के पानी को मोहताज हो गए हैं। गटर मिश्रित दूषित पानी के इस्तेमाल से इलाके में हैजा, पीलिया, टायफाइड और उल्टी-दस्त जैसी जलजनित बीमारियों के फैलने की गंभीर आशंका बन गई है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि खुदाई के दौरान संबंधित विभाग द्वारा कोई सतर्कता नहीं बरती गई।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटी हुई पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। #viralreelsシ #भिंडन्यूज़ #BhindNews #भिंड #breakingnewstoday #viralvideos #BreakingNews #viral #news #LiveNews OPS Bhadoria Collector Office Bhind PRO Bhind