सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
परियोजना मेहगांव, गोरमी और रौन में आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियां
कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह अंब के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन परियोजना मेहगांव गोरमी और रौन में आयोजन किया गया।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। उनका सम्मान किया गया एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन कराया गया। बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
शासन निर्देश अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के अभिभावकों को एकत्र का विभिन्न संचालित योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन वात्सल्य मिशन शक्ति के प्रावधानों की जानकारी दी और बच्चों को विशेष कर गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।
पाक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। पेम्प्लेट्स एवं सामग्री वितरित की गई। क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पोषण खाद्य सामग्री की जानकारी दी एवं पोषण प्रदर्शनी का प्रदर्शन कराया गया।
बच्चों को रुचि अनुकूल पठन सामग्री, शिक्षण, प्रशिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। वरक्षारोपण कराया गया, मेरी बेटी मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind