रजिस्ट्री दफ्तर में अचानक घुसा बंदर, कर्मचारियों में मची भगदड़ और दहशत; वीडियो हुआ वायरल
हरदोई सवायजपुर स्थित उप निबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री दफ्तर) में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में अचानक एक बंदर दाखिल हो गया। बंदर के दफ्तर के अंदर पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और काम के सिलसिले में आए लोगों में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार, बंदर घूमते-घूमते सीधा कार्यालय के चैंबर तक पहुंच गया। अचानक बंदर को अपने सामने देखकर चैंबर में बैठे कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़कर खड़े हो गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। बंदर के कभी इधर तो कभी उधर दौड़ने से काफी देर तक कार्यालय में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
काफी मशक्कत के बाद जब बंदर खुद ही कार्यालय परिसर से बाहर निकला, तब जाकर कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026