Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

संस्था वी स्टैंड फ़ॉर ऑल के हुये सुपर संडे कार्यक्रम की प्रकाशित खबरें। #we_stand_for_all #wsfa #news #thankyou chhindwara #news

5.9k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Sep 21, 2021

MORE NEWS

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में चलाया जा रहा "जीरो लार्वा" अभियान

8 शासकीय कार्यालयों/संस्थानों में 165 वॉटर कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे, 25 कंटेनरों में मिले लार्वा का किया गया नष्टीकरण
==========================================================

डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में माह अगस्त के अंतर्गत “जीरो लार्वा अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया।
      अभियान के अंतर्गत आज कुल 8 कार्यालयों/संस्थान परिसरों में 165 वॉटर कंटेनर—कूलर, फ्रिज, सीमेंट टांके, सिंटेक्स टैंक, फाउंटेन, अनुपयोगी बर्तन एवं टायर्स में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 25 कंटेनरों में पाए गए लार्वा का नष्टीकरण किया गया। सर्वे एनसीसी कार्यालय परिसर, पीडब्ल्यूडी परिसर, डब्ल्यूसीएल परिसर, डीआईजी कार्यालय परिसर, पुरुष आईटीआई, महिला आईटीआई परिसर एवं सेल टैक्स ऑफिस सहित कार्यालयों में किया गया। इसके साथ ही कन्या शिक्षा परिसर के आवासीय शबरी आश्रम में 102 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई, जिसमें सभी छात्राएं नेगेटिव पाई गईं।
      स्वास्थ विभाग ने बताया कि ब्लॉक हर्रई एवं ब्लॉक तामिया के मलेरिया उच्च जोखिम वाले कुल 41 ग्रामों में घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव कार्य प्रारंभ है। ग्राम पिपरधार, घटलिंगा, भैंसखोव, चटनी, धनखुदरा एवं चिखला में कीटनाशक छिड़काव पूर्ण हो चुका है। कल ग्राम अतरिया एवं ग्राम चकरपाठ में घरों के अंदर दीवारों एवं छतों पर कीटनाशक छिड़काव कार्य किया जाएगा। जनसमुदाय से अपील है कि अपने घरों में छिड़काव अवश्य करवाएं एवं छिड़काव दल का आवश्यक सहयोग करें।
      स्वास्थ विभाग ने संस्थाओं से अपील की है कि अपने कार्यालय के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके-टंकियां, टायर एवं डिस्पोजल्स को प्रति सप्ताह किसी कर्मचारी से जांच करवाएं कि उनमें एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं। उन्हें खाली करने अथवा पानी के बड़े कंटेनर, जिनकी सफाई एवं ढांकना संभव न हो, उनमें प्रति सप्ताह मीठा तेल डालने के लिए कहा गया है।
      तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, नाक एवं मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क करवाएं। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
      लार्वा सर्वे दल में सर्विलांस निरीक्षक श्री धीरज सारवन, श्री देव खरे, श्री चंद्रशेखर कराड़े, श्री गोपाल धुर्वे, श्री माधव कुरेती, श्री शाहिद सिद्दीकी, श्रीमती रोशनी माराफे, श्री बारीक राम बावरकर एवं श्री जानराव मर्सकोले शामिल थे।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में चलाया जा रहा "जीरो लार्वा" अभियान 8 शासकीय कार्यालयों/संस्थानों में 165 वॉटर कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे, 25 कंटेनरों में मिले लार्वा का किया गया नष्टीकरण ========================================================== डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा में माह अगस्त के अंतर्गत “जीरो लार्वा अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग के 2 दलों द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। अभियान के अंतर्गत आज कुल 8 कार्यालयों/संस्थान परिसरों में 165 वॉटर कंटेनर—कूलर, फ्रिज, सीमेंट टांके, सिंटेक्स टैंक, फाउंटेन, अनुपयोगी बर्तन एवं टायर्स में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 25 कंटेनरों में पाए गए लार्वा का नष्टीकरण किया गया। सर्वे एनसीसी कार्यालय परिसर, पीडब्ल्यूडी परिसर, डब्ल्यूसीएल परिसर, डीआईजी कार्यालय परिसर, पुरुष आईटीआई, महिला आईटीआई परिसर एवं सेल टैक्स ऑफिस सहित कार्यालयों में किया गया। इसके साथ ही कन्या शिक्षा परिसर के आवासीय शबरी आश्रम में 102 छात्राओं की मलेरिया जांच की गई, जिसमें सभी छात्राएं नेगेटिव पाई गईं। स्वास्थ विभाग ने बताया कि ब्लॉक हर्रई एवं ब्लॉक तामिया के मलेरिया उच्च जोखिम वाले कुल 41 ग्रामों में घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव कार्य प्रारंभ है। ग्राम पिपरधार, घटलिंगा, भैंसखोव, चटनी, धनखुदरा एवं चिखला में कीटनाशक छिड़काव पूर्ण हो चुका है। कल ग्राम अतरिया एवं ग्राम चकरपाठ में घरों के अंदर दीवारों एवं छतों पर कीटनाशक छिड़काव कार्य किया जाएगा। जनसमुदाय से अपील है कि अपने घरों में छिड़काव अवश्य करवाएं एवं छिड़काव दल का आवश्यक सहयोग करें। स्वास्थ विभाग ने संस्थाओं से अपील की है कि अपने कार्यालय के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके-टंकियां, टायर एवं डिस्पोजल्स को प्रति सप्ताह किसी कर्मचारी से जांच करवाएं कि उनमें एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे हैं। उन्हें खाली करने अथवा पानी के बड़े कंटेनर, जिनकी सफाई एवं ढांकना संभव न हो, उनमें प्रति सप्ताह मीठा तेल डालने के लिए कहा गया है। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, नाक एवं मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क करवाएं। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें। लार्वा सर्वे दल में सर्विलांस निरीक्षक श्री धीरज सारवन, श्री देव खरे, श्री चंद्रशेखर कराड़े, श्री गोपाल धुर्वे, श्री माधव कुरेती, श्री शाहिद सिद्दीकी, श्रीमती रोशनी माराफे, श्री बारीक राम बावरकर एवं श्री जानराव मर्सकोले शामिल थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

ग्राम बिजोरी गुमाई में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

नवांकुर सखियों को किया गया पौधों का वितरण
===============================================================

जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम बिजोरी गुमाई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के निर्देशन एवं परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास के मार्गदर्शन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम बिजोरी गुमाई के सेक्टर क्रमांक-1 में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी दादा के दरबार में पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने सभी मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करते हुए नवांकुर सखी हरियाली तीज महोत्सव एवं हर घर तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया।

      उन्होंने बताया कि नवांकुर सखी हरियाली तीज महोत्सव एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के रूप में हरियाली तीज को उत्साहपूर्वक मनाने, महिलाओं की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ाने तथा मंच के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। हरियाली तीज सावन माह में मनाया जाने वाला पर्व है, जो प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य, प्रेम एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवांकुर सखी जैसे आयोजन पारंपरिक पर्व को सामाजिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे स्वैच्छिकता, स्वावलंबन एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।
      नवांकुर संस्था से श्री अंकेश बाघ ने सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जागरूकता से ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में तुरंत बिना विलंब किए अस्पताल जाने तथा एंटी वेनम लगवाकर जान बचाने की सलाह दी। उन्होंने नवांकुर सखियों को पौधे लगाने के फायदे भी बताए।
      उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जन अभियान परिषद एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था एवं नवांकुर सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की जा रही पहल को अनूठा बताया।
      कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधों की पूजा की और नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए। मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति एवं हरियाली को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
       इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। ग्राम बिजोरी गुमाई में आयोजित यह कार्यक्रम हरियाली बढ़ाने एवं प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे, परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था नव चेतना पब्लिक वेलफेयर सोसायटी से श्री अंकेश बाघ, डीकेपी इंस्टीट्यूट से श्री सतीश यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील धुर्वे, श्री कृष्णा बरकड़े, रमेश, नवांकुर सखी, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 40 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।

ग्राम बिजोरी गुमाई में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित नवांकुर सखियों को किया गया पौधों का वितरण =============================================================== जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम बिजोरी गुमाई में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के निर्देशन एवं परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास के मार्गदर्शन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम बिजोरी गुमाई के सेक्टर क्रमांक-1 में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी दादा के दरबार में पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने सभी मातृशक्ति को हाथ जोड़कर नमन करते हुए नवांकुर सखी हरियाली तीज महोत्सव एवं हर घर तिरंगा यात्रा की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नवांकुर सखी हरियाली तीज महोत्सव एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के रूप में हरियाली तीज को उत्साहपूर्वक मनाने, महिलाओं की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ाने तथा मंच के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। हरियाली तीज सावन माह में मनाया जाने वाला पर्व है, जो प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य, प्रेम एवं पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवांकुर सखी जैसे आयोजन पारंपरिक पर्व को सामाजिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे स्वैच्छिकता, स्वावलंबन एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। नवांकुर संस्था से श्री अंकेश बाघ ने सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जागरूकता से ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में तुरंत बिना विलंब किए अस्पताल जाने तथा एंटी वेनम लगवाकर जान बचाने की सलाह दी। उन्होंने नवांकुर सखियों को पौधे लगाने के फायदे भी बताए। उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे ने कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जन अभियान परिषद एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था एवं नवांकुर सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की जा रही पहल को अनूठा बताया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधों की पूजा की और नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए। मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति एवं हरियाली को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। ग्राम बिजोरी गुमाई में आयोजित यह कार्यक्रम हरियाली बढ़ाने एवं प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमरेठ मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रसाद कुमरे, परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था नव चेतना पब्लिक वेलफेयर सोसायटी से श्री अंकेश बाघ, डीकेपी इंस्टीट्यूट से श्री सतीश यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील धुर्वे, श्री कृष्णा बरकड़े, रमेश, नवांकुर सखी, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 40 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

ग्राम शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण

उपस्थित सभी कार्यक्रम सहभागियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
===============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शक्करझिरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित एवं देवपूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत फलदार पौधे देकर एवं अक्षत-पुष्प के द्वारा किया गया। साथ ही नवांकुर सखी महिलाओं का स्वागत-सम्मान अक्षत, पुष्पगुच्छ तथा फूलों की वर्षा कर किया गया।
     इसके बाद ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी कुमरे ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में श्री मदन शाहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को संबोधित किया। श्री विनोद वस्त्रणे तथा जनपद सदस्य श्री चेतराम धुर्वे की उपस्थिति में हरियाली कलश यात्रा का प्रारंभ भगवान भोलेनाथ मंदिर से किया गया। यात्रा ग्राम भ्रमण कर प्राचीन बावड़ी में पूजन के बाद पुनः ग्राम पंचायत चौपाल में पहुंचकर संपन्न हुई।
     रैली के समापन के बाद नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी से श्री रोशन विसेन ने पर्यावरण संरक्षण पर अपना वक्तव्य दिया। नवांकुर सखियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों से 11-11 पौधे दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में सहभागी उपस्थित सभी साथियों को 11-11 फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
      कार्यक्रम समापन की घोषणा एवं धन्यवाद-आभार समिति सचिव श्री कमलेश खोसी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश भादे एवं वन रक्षक श्री भूपेंद्र सूर्यवंशी, गणमान्य नागरिकगण, महिलाएं, संस्था सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, श्री निलेश कायदा एमएसडब्ल्यू छात्र, संस्था सचिव श्री विशाल सोनी, श्री राजकुमार सोलंकी, श्री गब्बू जैन, श्री बबलू सूर्यवंशी, श्री रुपेश साहू, श्री पंदराम तथा ग्रामीणजनों का सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण किया।

ग्राम शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण उपस्थित सभी कार्यक्रम सहभागियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शक्करझिरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शक्करझिरी में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित एवं देवपूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत फलदार पौधे देकर एवं अक्षत-पुष्प के द्वारा किया गया। साथ ही नवांकुर सखी महिलाओं का स्वागत-सम्मान अक्षत, पुष्पगुच्छ तथा फूलों की वर्षा कर किया गया। इसके बाद ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी कुमरे ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में श्री मदन शाहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को संबोधित किया। श्री विनोद वस्त्रणे तथा जनपद सदस्य श्री चेतराम धुर्वे की उपस्थिति में हरियाली कलश यात्रा का प्रारंभ भगवान भोलेनाथ मंदिर से किया गया। यात्रा ग्राम भ्रमण कर प्राचीन बावड़ी में पूजन के बाद पुनः ग्राम पंचायत चौपाल में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के समापन के बाद नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसायटी से श्री रोशन विसेन ने पर्यावरण संरक्षण पर अपना वक्तव्य दिया। नवांकुर सखियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों से 11-11 पौधे दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में सहभागी उपस्थित सभी साथियों को 11-11 फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम समापन की घोषणा एवं धन्यवाद-आभार समिति सचिव श्री कमलेश खोसी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश भादे एवं वन रक्षक श्री भूपेंद्र सूर्यवंशी, गणमान्य नागरिकगण, महिलाएं, संस्था सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, श्री निलेश कायदा एमएसडब्ल्यू छात्र, संस्था सचिव श्री विशाल सोनी, श्री राजकुमार सोलंकी, श्री गब्बू जैन, श्री बबलू सूर्यवंशी, श्री रुपेश साहू, श्री पंदराम तथा ग्रामीणजनों का सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण किया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
============================================================

म.प्र.जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं चौरई विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़सा खान की उपस्थिति में विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया, जिसमें आम, अमरूद, इमली, जामुन, तुलसी, नींबू एवं आंवला के पौधे प्रमुख थे। उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी को संकट से बचाया जा सके। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा हर विशेष अवसर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।
       इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री मेघराज रघुवंशी ने कहा कि हमें संगठित होकर पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे। ब्लॉक समन्वयक सुश्री अफ़सा खान ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है और उनकी हर जरूरत पूरी करती है, उसी तरह नवांकुर सखी भी आज से प्रण लें कि अपने पौधे के बड़ा होने तक मां की तरह उसका ख्याल रखेंगी।
      बच्चों को बताया गया कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, वर्षा, फल, औषधि और स्वस्थ वातावरण का आधार हैं। कार्यक्रम में दिदियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दिया गया।
      इस अवसर पर ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था ने ग्रामीणों और बच्चों से आह्वान किया कि पौधा लगाने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी लें, ताकि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत वृक्ष बन सके।
      कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव, परामर्शदाता श्री अकील अहमद, श्री मनीष तिवारी, श्री गेहरसिंग, नवांकुर संस्था से श्री रामदयाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती सीमा रघुवंशी, श्री वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, ग्राम पटेल एवं नवांकुर सखियां उपस्थित थीं।

ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित ============================================================ म.प्र.जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं चौरई विकासखंड समन्वयक सुश्री अफ़सा खान की उपस्थिति में विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया, जिसमें आम, अमरूद, इमली, जामुन, तुलसी, नींबू एवं आंवला के पौधे प्रमुख थे। उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी को संकट से बचाया जा सके। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा हर विशेष अवसर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री मेघराज रघुवंशी ने कहा कि हमें संगठित होकर पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे। ब्लॉक समन्वयक सुश्री अफ़सा खान ने कहा कि जिस तरह एक मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है और उनकी हर जरूरत पूरी करती है, उसी तरह नवांकुर सखी भी आज से प्रण लें कि अपने पौधे के बड़ा होने तक मां की तरह उसका ख्याल रखेंगी। बच्चों को बताया गया कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, वर्षा, फल, औषधि और स्वस्थ वातावरण का आधार हैं। कार्यक्रम में दिदियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पिपरिया खाती में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संस्था ने ग्रामीणों और बच्चों से आह्वान किया कि पौधा लगाने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी लें, ताकि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत वृक्ष बन सके। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव, परामर्शदाता श्री अकील अहमद, श्री मनीष तिवारी, श्री गेहरसिंग, नवांकुर संस्था से श्री रामदयाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती सीमा रघुवंशी, श्री वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, ग्राम पटेल एवं नवांकुर सखियां उपस्थित थीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

शहर के वार्ड नंबर 37 व 26 में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन

पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

महिलाओं को किया सीड बॉल वितरण
===============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर नंबर 5 की नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन शहर की हरियाली स्थली वार्ड नंबर 37 चंदनगांव एवं वार्ड नंबर 26 में रविवार को किया गया। कार्यक्रम में माताओं-बहनों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
      कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री श्यामराव, श्री आशीष सही, समिति अध्यक्ष शीतल बोनिया, सचिव श्री प्रवीण कुमार, श्री विमल शेराके, श्रीमती रेखा मंगले, श्रीमती माधुरी पवार, श्रीमती गिरिजा कोल्हे, श्रीमती पुष्पा हीरादे एवं श्रीमती वंदना घटपगारे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
      इस हरियाली यात्रा में सीड बॉल का वितरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित लोगों ने इसकी खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जन अभियान परिषद का नवाचार है, जिसमें प्रस्फुटन समिति ने सीड बॉल तैयार की और नवांकुर संस्था ने इन्हें उपस्थित सभी पर्यावरण हितैषियों को वितरित किया। सभी ने सीड बॉल लेकर पर्यावरण के प्रति सजगता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
      हरियाली और वृक्षों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर संवाद करते हुए हरियाली यात्रा की जानकारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रदान की। जिला समन्वयक श्री जैन ने हरियाली एवं वृक्षों के सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति के अभिन्न अंग माने गए हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
      पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करने का संकल्प है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधि और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य वक्ताओं ने सभी उपस्थित जनों को हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हर घर तिरंगा, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी कार्यक्रम में दिया गया।

शहर के वार्ड नंबर 37 व 26 में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प महिलाओं को किया सीड बॉल वितरण =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर नंबर 5 की नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्था पंचरत्न शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन शहर की हरियाली स्थली वार्ड नंबर 37 चंदनगांव एवं वार्ड नंबर 26 में रविवार को किया गया। कार्यक्रम में माताओं-बहनों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री श्यामराव, श्री आशीष सही, समिति अध्यक्ष शीतल बोनिया, सचिव श्री प्रवीण कुमार, श्री विमल शेराके, श्रीमती रेखा मंगले, श्रीमती माधुरी पवार, श्रीमती गिरिजा कोल्हे, श्रीमती पुष्पा हीरादे एवं श्रीमती वंदना घटपगारे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस हरियाली यात्रा में सीड बॉल का वितरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित लोगों ने इसकी खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जन अभियान परिषद का नवाचार है, जिसमें प्रस्फुटन समिति ने सीड बॉल तैयार की और नवांकुर संस्था ने इन्हें उपस्थित सभी पर्यावरण हितैषियों को वितरित किया। सभी ने सीड बॉल लेकर पर्यावरण के प्रति सजगता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। हरियाली और वृक्षों के सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर संवाद करते हुए हरियाली यात्रा की जानकारी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने उपस्थित जनसमुदाय को प्रदान की। जिला समन्वयक श्री जैन ने हरियाली एवं वृक्षों के सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन और संस्कृति के अभिन्न अंग माने गए हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करने का संकल्प है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधि और जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अन्य वक्ताओं ने सभी उपस्थित जनों को हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हर घर तिरंगा, नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश भी कार्यक्रम में दिया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

संस्था वी स्टैंड फ़ॉर ऑल के हुये सुपर संडे कार्यक्रम की प्रकाशित खबरें। #we_stand_for_all #wsfa #news #thankyou chhindwara #news - Chhindwara Nagar News